परिवहन मंत्री ने किया RTO दफ्तर का औचक निरीक्षण ,अधिकारियों को दिए निर्देश, 10 दिनों में निबटाएं लंबित मामले या कार्रवाई के लिए रहें तैयार

Summary :

Transport Minister Did A Surprise Inspection of The RTO Office : राजा गार्डन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में 1000 से ज्यादा लंबित मामले मिलने पर परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने नाराजगी जतायी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए और 10 दिनों के भीतर विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय-सीमा के भीतर लंबित मामलों की संख्या में उल्लेखनीय कमी नहीं आती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार को…

Transport Minister Did A Surprise Inspection of The RTO Office : राजा गार्डन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में 1000 से ज्यादा लंबित मामले मिलने पर परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने नाराजगी जतायी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए और 10 दिनों के भीतर विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय-सीमा के भीतर लंबित मामलों की संख्या में उल्लेखनीय कमी नहीं आती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार को राजा गार्डन स्थित आरटीओ दफ्तर का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने आरटीओ के कामकाज की बारीकी से समीक्षा करने के साथ अलग-अलग सर्विस काउंटरों का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने परिवहन से जुड़ी सेवाओं के लिए दफ्तर आए हुए नागरिकों से भी सीधे बातचीत की ताकि उनके अनुभवों को बारीकी से समझा जा सके और आरटीओ के कामकाज के बारे में सीधे लोगों से फीडबैक प्राप्त किया जा सके। मंत्री ने लंबित आवेदनों की विस्तार से समीक्षा करते हुए पाया कि आरटीओ में 1000 से अधिक मामले निपटारे के लिए लंबित हैं। इस पर उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने और 10 दिनों के भीतर विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि तय समय-सीमा के भीतर यदि लंबित मामलों की संख्या कम नहीं ‌‌होती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आवेदकों को बेवजह बार-बार दफ्तर ना बुलाएं

परिवहन मंत्री ने ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सेवाओं में होने वाली देरी के बारे में लोगों की शिकायतों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सही आवेदकों को बार-बार दफ्तर नहीं आना पड़े। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट से जुड़ी ज्यादातर सेवाएं पहले से ही ऑनलाइन उपलब्ध हैं, इसलिए आवेदकों को तभी दफ्तर बुलाएं जब असल में फिजिकल डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन या उनके व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने की जरूरत हो। यह भी सुनिश्चित करें कि नागरिकों को समय पर बेहतर और बिना किसी परेशानी के सेवाएं मिलें।

Sumant Chaudhary