ट्रैफिक पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ा बादमाश

Summary :

Traffic Police Action : दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के साथ-साथ अपराधियों को पकड़ने में भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लगातार अपनी सतर्कता और मुस्तैदी का परिचय दे रही है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ट्रैफिक सर्कल के जवानों ने अपनी फुर्ती और साहस से एक शातिर वाहन चोर की भागने की कोशिश नाकाम कर दी। संदिग्ध नंबर प्लेट देखकर पुलिसकर्मियों को शक हुआ और कुछ ही सेकेंड में करीब 50 मीटर तक पीछा करने के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। जांच में पता चला कि जिस मोटरसाइकिल पर वह सवार था, वह मेरठ से चोरी की गई थी। यह…

Traffic Police Action : दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के साथ-साथ अपराधियों को पकड़ने में भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लगातार अपनी सतर्कता और मुस्तैदी का परिचय दे रही है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ट्रैफिक सर्कल के जवानों ने अपनी फुर्ती और साहस से एक शातिर वाहन चोर की भागने की कोशिश नाकाम कर दी। संदिग्ध नंबर प्लेट देखकर पुलिसकर्मियों को शक हुआ और कुछ ही सेकेंड में करीब 50 मीटर तक पीछा करने के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। जांच में पता चला कि जिस मोटरसाइकिल पर वह सवार था, वह मेरठ से चोरी की गई थी।

यह कार्रवाई एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन, डीसीपी ट्रैफिक संदीप गुप्ता की निगरानी तथा ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनंत गुंजन के नेतृत्व में तैनात टीम ने अंजाम दी 28 जुलाई की शाम करीब 6:45 बजे एएसआई श्यामवीर सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार और कांस्टेबल अमनीश कुमार न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी रेड लाइट पर ट्रैफिक चेकिंग और यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान आश्रम की ओर से आ रही काले रंग की हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट अधूरी और संदिग्ध दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक सड़क पर छोड़कर भाग निकला। बिना समय गंवाए कांस्टेबल अमनीश कुमार उसके पीछे दौड़े और करीब 50 मीटर तक पीछा करने के बाद उसे दबोच लिया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी तुरंत स्थिति संभाल ली।

बाइक के चेसिस नंबर की जांच से पकड़ा गया आरोपी

जब बाइक के चेसिस नंबर की जांच की गई तो उसका वास्तविक पंजीकरण नंबर सामने आया। पुलिस रिकॉर्ड से पता चला कि मोटरसाइकिल वर्ष 2023 में मेरठ के मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। सूचना मिलने पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के जांच अधिकारी एएसआई परसादी लाल मौके पर पहुंचे और चोरी की बाइक तथा पकड़े गए नाबालिग को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सिर्फ यातायात नियंत्रित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराधियों पर भी उतनी ही पैनी नजर रखती है। जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई और एक आरोपी भी कानून के शिकंजे में आ गया।

Sumant Chaudhary