Sabudana Pakoda Recipe in Hindi: सावन के व्रत में खाएं कुछ हल्का और टेस्टी, जानें Sabudana Pakoda बनाने की Easy Recipe

Summary :

ये आर्टिकल सावन माह में व्रत रखने वाले भक्तों के लिए एक स्वादिष्ट और ऊर्जावान डिश बनाने की विधि बताता है। सावन की शुरुआत के साथ, व्रत रखने वाले लोगों के लिए यह एक हल्का, टेस्टी और तुरंत ऊर्जा देने वाला ऑप्शन है, जिसे किसी भी व्रत में खाया जा सकता है। इसमें भीगा हुआ साबूदाना, उबले आलू, भुनी मूंगफली का पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, जीरा/काली मिर्च पाउडर और तलने के लिए तेल/घी का इस्तेमाल होता है।

आज से सावन की शुरुआत हो गई है। बहुत से लोग इस दौरान भगवान शिव के नाम का व्रत रखते हैं, ताकि उनके जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि की कमी न हो। अगर आप भी इस समय व्रत रख रहे हैं और कुछ हल्का और टेस्टी खाना पसंद करते हैं, तो साबूदाना पकौड़ा रेसिपी आपके लिए सबसे बेस्ट है। इसे आप कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात तो ये है कि इसे आप किसी भी व्रत में खा सकते हैं, जो आपको तुरंत एनर्जी देता है। ऐसे में आइए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका और कुछ जरूरी टिप्स के बारे में।

Sabudana Pakoda बनाने का तरीका

 How to Make Sabudana Pakoda
How to Make Sabudana Pakoda (Source: Social Media)

सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप
  • उबले आलू – 3 मीडियम साइज
  • भुनी मूंगफली का पाउडर – आधा कप
  • हरी मिर्च – 2-3 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया – 2 चम्मच कटा हुआ
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • जीरा या काली मिर्च पाउडर
  • तलने के लिए तेल या घी

साबूदाना पकौड़ा बनाने की विधि

 Sabudana Pakoda Recipe
Sabudana Pakoda Recipe (Source: Social Media)

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में भीगा हुआ साबूदाना और मैश किए हुए उबले आलू डालें।
इसके बाद इसमें मूंगफली का पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा/काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाएं।
इसके बाद सभी चीजों को हल्के हाथों से मिलाकर एक गाढ़ा सा बैटर तैयार करें।
इसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
अब मिश्रण से थोड़ा हिस्सा लेकर पकौड़े का आकार दें और गर्म तेल में डालें।
इसके बाद इसे धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक तलें।
अच्छे से पक जानें के इसे एक प्लेट में निकाल लें।
फिर इसे सॉस या हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

पकौड़े बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • साबूदाना को उतने ही पानी भी भिगोएं जितने में वो सही से डूब जाए ज्यादा पानी से ये चिपचिपा हो जाता है।
  • मिश्रण में ज्यादा पानी या गीलापन नहीं होना चाहिए, वरना पकोड़े तेल में जाते ही फट सकते हैं।
  • पकौड़े को हमेशा धीमी आंच पर ही तलें, तेज आंच पर पकाने से ये कच्चे रह जाते हैं।

Also Read: Apple Halwa Recipe: मेहमान भी पूछेंगे बनाने का तरीका, जब इस खास ट्रिक से मिनटों में बनाएंगे मावेदार और रसीला एप्पल हलवा

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।