छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी बिकेश ने जलती भट्ठी में कूद कर अपनी जान दे दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 29 जुलाई को कैदी जेल परिसर में मौजूद गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी के पास गया और उसमें कूद गया। इस दौरान वह काफी जल चुका था, झुलसने की वजह से उसे बचाया नहीं गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत सायरन बजाकर सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट करने का आदेश दिया। मौके पर इस घटना से जेल समेत आसपास अफरा-तफरी मच गई।
किन कारणों से कैदी ने जान गंवाई?

बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर जिलाधिकारी संजय अग्रवाल और SSP रजनेश सिंह केंद्रीय जेल पहुंचे। पुलिस और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया और जरूरी सबूत जुटाने लगे, जिससे घटना क्यों हुई इसका पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई जारी की है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही यह मालूम पड़ेगा कि घटना किन कारणों से हुई और इसके पीछे का असली मकसद क्या है?
सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए कई सवाल
वहीं, इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ी बात कि एक कैदी गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी तक कैसे पहुंच गया? क्या जेल में सुरक्षा नहीं है या लापरवाही हुई? इसकी जांच पुलिस अधिकारी खुद कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस, एफएसएल और जेल प्रशासन सभी एंगल से मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि कैदी की मौत का असली कारण जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा।
ALSO READ: बेंगलुरु में रेस्टोरेंट मालिकों ने Swiggy-Zomato को दी बायकॉट की चेतावनी, जानें क्या है इनकी मांगे



Download Android App
Download iOS App




