Kargil Vijay Smaranotsav Panchkula : वन क्वांटम, माइंड वेदा एवं बिफमा, पंचकूला जुलाई 2026 को कारगिल विजय स्मरणोत्सव माह के रूप में मना रहा है जिस के पोस्टर का विमोचन भी तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल वी. पी. मलिक, PVSM, AVSM (Retd) द्वारा किया जा चुका है |
इसी अभियान के तहत आज कारगिल विजय जागृति टीम के संयोजक कंवल बिन्दुसार ने पंचकूला नगर निगम के आयुक्त श्री विनय कुमार से मुलाक़ात की तथा इस अभियान के लिए समर्थन मांगा |
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कारगिल विजय स्मरणोत्सव माह के प्रति अपना समर्थन एवं एकजुटता व्यक्त करते हुए नगर निगम, पंचकूला के आयुक्त श्री विनय कुमार (IRPS), संयुक्त आयुक्त श्रीमती सिमरनजीत कौर, HCS तथा उप नगर आयुक्त (DMC) श्री अभय ने अभियान के आधिकारिक पोस्टर के साथ छायाचित्र खिंचवाकर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इस राष्ट्रप्रेरक जन-जागरण मिशन को अपना नैतिक समर्थन प्रदान किया।
इस अवसर पर उन्होंने कारगिल के अमर वीरों के अद्वितीय शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यबोध एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका यह सहयोग प्रशासन और समाज के बीच राष्ट्रहित के साझा संकल्प का सशक्त संदेश है तथा कारगिल विजय स्मरणोत्सव माह को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रेरणा प्रदान करता है।
युवाओं को जोड़ने पर दिया जोर
नगर निगम, पंचकूला के आयुक्त महोदय ने “कारगिल विजय स्मरणोत्सव माह” की इस अभिनव जन-जागरण पहल की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना एवं नागरिक सहभागिता को सशक्त बनाने वाला एक प्रेरणादायी अभियान बताया।
उन्होंने कहा कि कारगिल के अमर शहीदों के अद्वितीय बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है तथा ऐसे प्रयास समाज में राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्यबोध और एकता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।
आयुक्त महोदय ने इस अभियान को अपना समर्थन एवं शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल प्रशासन, नागरिक समाज, युवाओं, शिक्षण संस्थानों, कलाकारों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों को एक साझा राष्ट्रीय उद्देश्य से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़ें – जिंदा दफन होने का स्टंट बना मौत का फंदा, 36 घंटे गड्ढे में बंद रहने से नूह में साइकिल स्टंटमैन की जान गई



Download Android App
Download iOS App



