Narnaul Car Crash Accident : हरियाणा के रोहतक जिले में गुरुवार तड़के एनएच-152डी पर हुए एक भयानक सड़क हादसे में नारनौल के दो नामी क्रेशर कारोबारी भाइयों और उनके ड्राइवर की जान चली गई। मृतकों की पहचान फ्रांसखाना मोहल्ला निवासी मनीष कुमार जैन (50) और उनके छोटे भाई मनोज जैन (45) के रूप में हुई है।
दोनों भाई अपने किसी व्यावसायिक काम से अंबाला गए हुए थे और लौटते समय यह दुखद घटना घट गई। तड़के करीब साढे़ पांच बजे खैड़की मोड़ के पास उनकी टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। माना जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।
मौके पर तोड़ा दम
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही जैन परिवार में चीख-पुकार मच गई। मनीष जैन अपने पीछे एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं, जबकि मनोज जैन की दो बेटियां हैं। अभी चारों बच्चों की शादी भी नहीं हुई है। घर के दो मुख्य सदस्यों की अचानक मौत से पूरा इलाका और व्यापारी वर्ग स्तब्ध है।
कारोबार के सिलसिले में गए थे अंबाला
दोनों जैन भाई राजस्थान के नीमकाथाना इलाके में क्रेशर चलाते थे और काफी समय से इस व्यापार में सक्रिय थे। बुधवार को अंबाला जाने के बाद वे गुरुवार सुबह घर वापस लौट रहे थे। फिलहाल रोहतक पुलिस दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रही है और परिजन रोहतक के लिए रवाना हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें – जानिए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के ‘BLUE’ रंग के पीछे की असली वजह?



Download Android App
Download iOS App



