चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां एक युवक ने चलती ट्रेन के शौचालय में कुर्ते से फंदा बनाकर फांसी लगा लगी है जिससे युवक की मौत हो गई है। बता दें कि यह ट्रेन चंडीगढ़ से लखनऊ पहुंची थी तभी चलती ट्रेन में युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। जब ट्रेन लखनऊ जंक्शन पहुंची तब सफाई के दौरान शौचालया का दरवाजा नहीं खुला तब गेट तोड़कर यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया और शव को RPF ने अपने कब्जे में ले लिया है।
कुर्ते के फंदे पर लटका हुआ शव मिला
लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंचने के बाद सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे और सफाई के लिए काम किया जा रहा था तभी एसी थर्ड बोगी बी 3 के शौचालय में दरवाजा ना खुलने पर अटेंडेट को जानकारी दी गई और मौके पर पहुंची RPF की टीम ने दरवाजा तोड़ तो अंदर कुर्ते के फंदे पर लटका हुआ शव मिला जिसकी उम्रा का अंदाजा लगभग 27 वर्ष लगाया जा रहा है। शव मिलने के बाद पूरी ट्रेन में हलचल मच गई और टीम ने शव को अपने कब्जे में रख लिया है।
चलती ट्रेन में लगाई फांसी
चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के शौचालय में शव मिलने के बाद अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है सिर्फ कुर्ते के फंदे से लटका हुआ शव मिला है जिसके बाद अब पोस्टमार्टम किया जा सकता है और परिवार को सूचना दी जाएगी। चलती ट्रेन में फांसी लगाने पर कई सवाल उठ रहे है और माना जा रहा है कि मानसिक परेशानी या किसी अन्य परेशानी के कारण यह कदम उठाया गया हो लेकिन अभी तक फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आया है।



Download Android App
Download iOS App




