हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर लाभ सिंह गुलेरिया कि शनिवार को मौत हुई थी। लाभ सिंह की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी हत्या की वजह कुछ और नहीं बल्कि लेडी डाक्टर के साथ अवैध संबंध थे। इस वजह से उनकी हत्या कर दी गई। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक़, लेडी डाक्टर, उसके डाक्टर पति, ससुर और देवर के नाम सामने आए हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी को अरेस्ट कर आगे की क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?

बता दें कि जूनियर इंजीनियर लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड में पुलिस काफी एक्टिव थी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम कुल्लू के SSP संजीव चौहान की मौजूदगी में SIT ने टीम गठित की और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारों के मुताबिक, महिला डॉक्टर कुल्लू इलाके हॉस्पिटल में नौकरी करती है। उनके पति भी एक डॉक्टर है। खबर है कि JE लाभ सिंह और लेडी डॉक्टर के बीच कथित अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी जब महिला डॉक्टर के घर वालों को लगी तो उन्होंने एक प्लानिंग की तहत लाभ सिंह की हत्या कर दी।
पुलिस ने खोले कई राज
आरोप है कि महिला डॉक्टर के परिवार वालों को इस मसले का पहले से शक था कि लाभ सिंह का चक्कर चल रहा है। इस वजह से महिला डॉक्टर के परिवार वालों ने लाभ सिंह को पानी की पाइप लाइन चेक करने के बहाने गांधीनगर स्थित घर बुलाया और फिर डॉक्टर पति, ससुर और देवर ने उसके साथ मारपीट की और फिर दफ्तर के पास ही मार के फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर इस ब्लाइंड केस को झुलसा लिया है। इस पूरे हत्याकांड में नौकरानी से भी पूछाताछ की गई है, जिसे कोर्ट में बयान दर्ज किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: 3 राज्यों के उपचुनाव में BJP की अग्निपरीक्षा, बिहार में PK तो MP में कांग्रेस से कड़ा मुकाबला; वोटिंग जारी



Download Android App
Download iOS App




