आज, 30 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित विधानसभा सीट दतिया में आज उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इसी बीच आज मतदान के बीच MP के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज बहुत उमस है. जैसा कि आप देख सकते हैं, एयर-कंडीशंड कमरे में होने के बावजूद हम पसीने से भीगे हुए हैं। लेकिन दतिया में हमारी माताओं, बहनों, बेटियों और बहुओं की यह परंपरा रही है कि वे घर के काम निपटाकर वोट देने के लिए बाहर नीकलती हैं। वे आज भी ऐसे ही करेंगी, और मैं सभी से अपील करता हूं कि वे आज भी ऐसा ही करेंगी, और मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर निकलें और अपना वोट डालें।
‘कांग्रेस हारकर आरोप लगाती है’ – नरोत्तम मिश्रा

बता दें कि MP के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने बीच वोटिंग के दौरान कहा कि हमें भरोसा है कि ‘BJP की जीत तय’ जरूर होगी। भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “कांग्रेस का यही परिचय है कि जब वो हारती है तो कोई न कोई आरोप तो लगाती ही है। भाजपा और भाजपा के द्वारा किए गए विकास के पक्ष में जनता मतदान करेगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर उन्होंने कहा, “ये उनकी हताशा और निराशा का परिचय है। जब कांग्रेस चुनाव हारती है तो वो ऐसा ही करती है।”
दतिया उपचुनाव में इन पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर
दतिया उपचुनाव में कांटे की टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के बीच है। घनश्याम सिंह स्थानीय पूर्व शाही परिवार से आते हैं। जबकि,बीजेपी में नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया। शुरुआती में नरोत्तम मिश्रा की नाराजगी की भी खबर सामने आई थी लेकिन अब स्थिति सामान्य है। मालूम हो कि दतिया सीट अप्रैल महीने में खाली हुई थी, जब धोखाधड़ी के एक मामले में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल के लिए जेल भेजा गया था तब। ऐसे में उनकी विधानसभा सदस्यता भी खत्म हो गई। 2023 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से ज्यादा वोटों से हराया था।
ये भी पढ़ें: 3 राज्यों के उपचुनाव में BJP की अग्निपरीक्षा, बिहार में PK तो MP में कांग्रेस से कड़ा मुकाबला; वोटिंग जारी



Download Android App
Download iOS App




