Ajinkya Rahane Retirement: टीम इंडिया के एक और दिग्गज क्रिकेटर ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है. गुरुवार 30 जुलाई को अधिकारिक तौर पर रहाणे रिटायर हो गए. हालांकि रिटायरमेंट से पहले उनका क्रिकेट करियर सफल रहा. कमाई के मामले में रहाणे अपने कई समकालीन क्रिकेटर्स से आगे हैं.
Ajinkya Rahane Retirement

अजिंक्य रहाणे ने एक भावुक वीडियो जारी कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की. अपने बयान में रहाणे ने कहा,
“मैंने हमेशा एक ही नियम का पालन किया. अपने देश और अपनी टीम को हमेशा खुद से ऊपर रखा. मैंने पूरी ईमानदारी से यह खेल खेला और मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि अगर आपकी नीयत साफ़ है, तो ये खेल हमेशा आपका ख्याल रखेगा. जब से मैंने एक फ़र्स्ट-क्लास क्रिकेटर के तौर पर अपना डेब्यू किया, तब से भारतीय क्रिकेट ने ज़बरदस्त तरक्की की है और मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैं पिछले 20 सालों से इसका हिस्सा रहा हूं.”

“अजिंक्य का मतलब है जिसे हराया न जा सके, लेकिन क्रिकेट ने मुझे कई बार हार का स्वाद चखाया है. एक क्रिकेटर के तौर पर, हम सफल होने से ज़्यादा बार असफल होते हैं. मेरी टीम मैच हारी है, मैंने भी गलतियां की हैं, लेकिन एक जगह ऐसी है जहां मैं कभी नहीं हारा, और वह है आपके दिलों में. आपके प्यार, भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद. कैप नंबर 278 अब विदा ले रहा है.”
अजिंक्य रहाण की कुल नेट वर्थ

अजिंक्य रहाणे न केवल एक अच्छे क्रिकेटर हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी काफी खिलाड़ियों से आगे है. उनकी कुल नेट वर्थ 80-90 करोड़ के आसपास बताई जा रही है. उनके इनकम सोर्स में IPL कॉन्ट्रैक्ट, BCCI से मिलने वाला सालाना वेतन , ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस शामिल है.
अपने पूरे आईपीएल करियर के दौरान रहाणे ने केवल इस लीग से तकरीबन 54.48 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके अलावा उनके पास Audi, BMW और रेंज रोवर जैसी महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी है. साथ ही कई स्पोर्ट्स व टेक्नोलॉजी कंपनी जैसे- Hudle और Proxgy में भी रहाणे ने निवेश किया हुआ है.
Read More: शुभमन गिल ने छीनी नंबर-1 की कुर्सी, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ICC रैंकिंग में मचाया धमाल


Download Android App
Download iOS App




