AIMIM नेता शादाब चौहान का विवादित बयान, कांवड़ियों को बताया ‘नशेड़ी’

Summary :

AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने कांवड़ियों को 'नशेड़ी' बताते हुए एक विवादित बयान दिया है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उन्होंने योगी सरकार पर कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं करने और सड़कों पर नमाज रोकने वाले अधिकारियों द्वारा उनके लिए रूट डायवर्ट करने पर सवाल उठाए हैं

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां अपना-अपना वोट बैंक बना रहे हैं। AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने कांवड़ियों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांवड़ियों को नशेड़ी बताया है, जिसके बाद विवाद गरमा गया है। उन्होंने योगी सरकार की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि मुंडाली पुलिस ने बुधवार को शादाब चौहान को मुंडाली क्षेत्र से पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

लोग नशे में चलते हैं- शादाब चौहान

AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि सड़कों पर होने वाली नमाज को रोकने वाले अधिकारी अब कांवड़ियों के लिए रूट डायवर्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लोग नशे में चलते हैं। योगी सरकार उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं करती हैं , क्या सिर्फ मुसलमानों पर ही बुलडोजर चलेगा।

कांवड़ियों के लिए रूट डायवर्जन को लेकर उठाए सवाल

उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिमों का एनकाउंटर करने वाली पुलिस अब कांवड़ियों के पैर दबाएगी, हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। उन्होंने कांवड़ यात्रा के लिए किए जाने वाले विशेष इंतजाम को गलत बताया। उन्होंने कहा कि कई बार कांवड़ियों की हुड़दंग की तस्वीरें भी आती हैं, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें हिदायत भी देते हैं। कांवड़ यात्रा के लिए रूट डाइवर्ट किया जाता है, ताकि कांवड़ियों को दिक्कत न हो। उन्होंने रूट डायवर्जन को लेकर भी सवाल खड़े किए और पूछा कि कांवड़ियों को इतनी सुविधा क्यों?

क्या रमजान में शराब पर रोक लगा पाएंगे?

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ लोग पहचान के नाम पर मुस्लिम दुकानदारों की दुकानों पर जाकर चेकिंग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने का अधिकार किसने दिया है। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में मांस की बिक्री पर रोक लगा दी, ये तो सिर्फ आपकी आस्था है। उन्होंने सवाल किया कि क्या वे रमजान के दौरान शराब पर भी पाबंदी लगाएंगे। साथ ही उन्होंने तर्क दिया कि मांस का कारोबार बहुत बड़ा है, जिससे न तो इसका एक्सपोर्ट रुकेगा और न ही फाइव-स्टार होटल उनकी इस बात को मानेंगे जहां चिकन-मटन परोसा जाता है।

Also Read: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पिकअप से टकराई कार, मुरथल से लौट रहे 2 दोस्तों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।