Balrampur Hospital Inspection : बलरामपुर चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निदेशक डॉ. बी.के.एस. चौहान ने बीते दिनों अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
इस दौरान निदेशक ने इमरजेंसी, पैथोलॉजी, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, ओपीडी और सभी वार्डों का करीब दो से तीन घंटे तक सूक्ष्मता से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक-एक व्यवस्था को खुद परखा और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
तत्काल सुधार के निर्देश
इस दौरान डॉ. चौहान ने अधिकारियों और स्टाफ को सख्त लहजे में हिदायत दी कि मरीजों की सेवा में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय-पालन, साफ-सफाई और मरीजों की देखभाल को लेकर जहां भी कमियां पाई गईं, वहां उपस्थित जिम्मेदार स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए।
वहीं निदेशक ने शाम को एक बार फिर अस्पताल की नई बिल्डिंग के सभी वार्डों का विधिवत राउंड किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में उपस्थित सभी कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अस्पताल का उद्देश्य हर मरीज को समय पर पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है।
निदेशक की सराहना
डॉ. बी.के.एस. चौहान के इस कड़े रुख और निरंतर सक्रियता से जहां एक ओर अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों में अनुशासन का माहौल बना है, वहीं दूसरी ओर दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है। निदेशक की इस संवेदनशील और निष्ठावान कार्यशैली की हर तरफ सराहना हो रही है।
यह भी पढ़ें – दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पिकअप से टकराई कार, मुरथल से लौट रहे 2 दोस्तों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल


Download Android App
Download iOS App



