Aligarh : उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में एक सस्पेंड दरोगा की संदिग्ध परिस्थिति में सुसाइड करने की खबर सामने आई है,जिसने पूरे पुलिस विभाग में हलचल की फैल गई है। बताया जा की मृतक दरोगा की लाश उनके किराए के मकान में फंदे से लटकी मिली दरोगा। अपने पिता के साथ रहता था।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक दरोगा ड्यूटी पर नशे में पाए जाने के बाद 3 दिन पहले ही सस्पेंड हुए थे।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुंदरम तिवारी के रूप में हुई है जो अपने पिता श्रीचंद्र तिवारी के साथ रहते थे। वे मध्यप्रदेश के परौरा गावं का रहने वाले थे। जिसकी तीन साल पहले ही उत्तरप्रदेश के दरोगा के रूप में भर्ती हुई थी, और अब उसकी पोस्टिंग अलीगढ़ में थी।
3 दिन पहले मृतक हुआ था सस्पेन्ड
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिन पहले मृतक सुंदरम तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो दीवानी कचहरी परिसर के बाहर शराब के नशे में झूमते नजर आ रहे थे।
इस वीडियो के आधार पर एसएसपी अलीगढ़ ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। मृतक के पिता के मुताबिक, इस कार्यवाही की बाद से ही उनका बेटा काफी परेशान था। हालांकि वो रोज अपनी हजरी लगाने पुलिस लाइन जाता था।
मृतक ने आखिरी बार की थी पिता से बात
मृतक के पिता श्रीचंद तिवारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह करीब 8 बजे सुंदरम की उनसे आखिरी बार बात हुई थी, जिसके बाद उसके पिता बाहर नाश्ता लाने गए थे। दुकान जाने के बाद कई बार फोन करने के बाद भी उनके बेटे ने कॉल नहीं उठाया। अनहोनी की आशंका होने के बाद पिता जब घर आए, तो बेटे को फंदे से लटका हुआ देखा। उन्होंने बताया कि वो अपने बेटे की शादी के लिए रिश्ता भी देख रहे थे।
यह भी पढ़ें – खीरी में आंगनवाड़ी केंद्र खुलने की उम्मीद बढ़ी, शासन ने फिर मांगी नगर पंचायत की डिमांड


Download Android App
Download iOS App




