बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर आज, गुरूवार 30 जुलाई 2026 को उपचुनाव हो रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी। सबसे बड़ी बात है कि इन राज्यों में भाजपा की सरकार है। ऐसे में ये चुनाव काफी रोमाचंक के साथ-साथ भाजपा की अग्निपरीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है। मालूम हो कि 3 अगस्त 2026 को रिजल्ट सामने आएंगे। वहीं, इस बार हो रहे बिहार के बांकेपुर सीट और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर चुनाव थोड़ा ज्यादा ही अलग है। इस सीट की बात करें तो बांकेपुर विधानसभा सीट नितिन नविन के जाने के बाद से ही खाली था अब ऐसे में आज इस सीट पर उप चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है।
इन सीटों पर मतदान शुरू
बता दें कि आज 30 जुलाई को 3 राज्यों की जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट शामिल है। जहां सुबह से ही मतदान हो रहे हैं। बांकेपुर में चुनाव की रफ्तार थोड़ी धीमी है। सुबह 9 बजे तक 4.61 फीसदी मतदान हुआ। जबकि दतिया सीट पर कड़ा मुकाबला भाजपा का कांग्रेस से है। वहीं बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर खुद मैदान में हियँ तो ऐसे में बीजेपी और राजद के लिए ये चुनाव काफी कठिन माना जा रहा है। जबकि बांकेपुर सीट भाजपा का गढ़ रहा है ऐसे में यहाँ का चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इसका हिसाब 3 अगस्त 2026 को नतीजे आने के बाद सामने आ जाएगा। दूसरी तरफ, गुजरात का मंजलपुर सीट जहाँ भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से है।
एक नजर में देखें तीनों सीट पर किनके बीच कांटे का टक्कर
बांकेपुर सीट: बांकीपुर सीट पर मुख्य मुकाबला जनसुराज, भाजपा और राजद के बीच है।

भाजपा: नीरज कुमार सिन्हा
राजद: रेखा गुप्ता
जनसुराज: प्रशांत किशोर
दतिया सीट : दतिया सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है:-

भाजपा: आशुतोष तिवारी ( पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा)
कांग्रेस : घनश्याम सिंह
आजाद समाज पार्टी : दामोदर सिंह यादव
मंजलपुर : मंजलपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। इस उपचुनाव में करीब 2.19 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
भाजपा (BJP): सतीश गोविंदभाई पटेल (वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद)
कांग्रेस (INC): भीखाभाई रबारी (गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री)



Download Android App
Download iOS App




