नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए मेकर्स ने गुरुवार सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त के समय फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 4 मिनट 9 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में कहानी के मुख्य किरदारों और विजुअल्स को दिखाया गया है। जहाँ एक तरफ यश और रणबीर कपूर के किरदारों की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ फैंस इस बात से थोड़े हैरान भी हैं कि इतने लंबे ट्रेलर में हनुमान जी का किरदार गायब रखा गया है। आइए जानते हैं इस ट्रेलर से जुड़ी 3 मुख्य बातें।
रावण का खौफनाक अंदाज: जब यश ने कहा- “तीनों लोकों का एक ही राजा होगा”

ट्रेलर की शुरुआत किसी आम हीरो से नहीं, बल्कि लंकापति रावण यानी ‘रॉकिंग स्टार‘ यश की एंट्री से होती है। सिर पर कपड़ा लपेटे जब यश पर्दे पर आते हैं और भारी आवाज में कहते हैं- “तुम्हारा नया राजा”, तो देखने वालों की सांसें थम जाती हैं।
ट्रेलर में लंका का शानदार नजारा, पुष्पक विमान और रावण का तीनों लोकों (देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक) पर राज करने का इरादा साफ दिखाया गया है। यश की दमदार आवाज और उनकी खतरनाक बॉडी लैंग्वेज ने पूरी महफिल लूट ली है। साउथ के सुपरस्टार यश ने रावण के किरदार में जो जान फूंकी है, उसे देखकर लगता है कि इस बार बड़े पर्दे पर रावण का सबसे अलग और शक्तिशाली रूप देखने को मिलने वाला है।
हालांकि, ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे बड़ी चर्चा इस बात की हो रही है कि इसमें सनी देओल के ‘हनुमान‘ किरदार की एक भी झलक नहीं दिखाई गई। फैंस को उम्मीद थी कि मेकर्स हनुमान जी के लुक से पर्दा उठाएंगे, लेकिन मेकर्स ने इसे सरप्राइज ही रखा है। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय और सौरभ सचदेवा जैसे कलाकारों की भी बेहद छोटी झलकियाँ ही देखने को मिलती हैं।
श्रीराम के रूप में रणबीर का सौम्य अवतार और साई पल्लवी की सादगी
रावण के आतंक के बाद ट्रेलर में विष्णु अवतार यानी प्रभु श्रीराम (रणबीर कपूर) की एंट्री होती है। रणबीर कपूर के चेहरे पर शांति और आंखों में सादगी साफ दिखाई देती है। राजा दशरथ (अरुण गोविल) के साथ उनके इमोशनल पल और फिर कैकेयी (लारा दत्ता) के फैसले के बाद अयोध्या छोड़कर वनवास जाना- हर एक सीन दिल को छू जाता है।
वहीं माता सीता के किरदार में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी बेहद खूबसूरत और सादगी से भरी लग रही हैं। ट्रेलर में उनकी हिंदी बोलना बहुत ही साफ और असरदार लग रहा है। एक सीन में तो सीता मां के हाथ में अस्त्र-शस्त्र भी नजर आते हैं, जो दर्शकों को हैरान कर देता है। इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में रणबीर कपूर का साथ निभाते दिख रहे हैं।
हंस ज़िमर-रहमान का जादुई म्यूजिक और वनवास से लंका दहन तक की झलक

फिल्म दिखने में जितनी शानदार है, इसका म्यूजिक भी उतना ही दमदार है। ऑस्कर विजेता एआर रहमान और हॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर हंस ज़िमर (Hans Zimmer) ने मिलकर जो बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है, वह हर सीन में जान डाल देता है।
ट्रेलर में शूर्पणखा (रकुल प्रीत सिंह) का राम को रिझाने का प्रयास, फिर लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटना और रावण का सीता हरण- इन सभी घटनाओं की झलकियां तेजी से दिखाई गई हैं। ट्रेलर के एन्ड में जब श्रीराम बुराई को खत्म करने और रावण को मारने की कसम खाते हैं, तो बैकग्राउंड में गूंजता गाना सीधे दिल में उतर जाता है। यह फिल्म दिवाली 2026 (5 नवंबर) को दुनिया भर के थिएटर्स में तहलका मचाने आ रही है।
Read More: Jana Nayagan Box Office Collection Day 7: विजय का जलवा कायम, 10 हजार शो, यूके में..



Download Android App
Download iOS App




