साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की फेमस और आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) सिनेमाघरों में अपने पहले हफ्ते का सफर पूरा कर चुकी है। फैंस के बीच इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर को लेकर दीवानगी की कोई कमी नहीं है। हालांकि वर्किंग डे होने की वजह से 7वें दिन यानी बुधवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी नरमी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 255.63 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ आंकड़ा पार कर लिया है।
एच. विनोथ के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म थिएटर्स में दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि कामकाजी दिनों के मामूली डिप के बाद अब दूसरे वीकेंड में ‘जन नायकन’ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाली है। आइए जानते हैं 7वें दिन फिल्म का पूरा रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा।
वर्किंग डे पर कलेक्शन में आई गिरावट, फिर भी 7वें दिन बटोरे इतने करोड़

हफ्ते के बीच में यानी बुधवार को ‘जन नायकन’ के कारोबार में मंगलवार के मुकाबले लगभग 23.8% की गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन कुल 6.10 करोड़ रुपये (Net) का बिजनेस किया। देश भर में फिल्म के करीब 10,359 शो चलाए जा रहे हैं।
अगर भाषा के हिसाब से बात करें तो:
-
तमिल वर्जन: फिल्म की सबसे मजबूत पकड़ तमिल भाषी राज्यों में बनी हुई है। 7वें दिन भी 6.10 करोड़ में से 4.60 करोड़ रुपये सिर्फ तमिल वर्जन से आए हैं।
-
हिंदी वर्जन: हिंदी बेल्ट में फिल्म अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और बुधवार को फिल्म ने 1.00 करोड़ रुपये जोड़े।
-
तेलुगु वर्जन: तेलुगु बेल्ट से फिल्म के खाते में 50 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज हुआ।
मिल नाडु और ओवरसीज में बोल रहा डंका, यूके में टॉप 5 में शामिल
Jana Nayagan Worldwide Collection ( Source: Social Media) घरेलू मार्केट में ‘जन नायकन’ का सबसे बड़ा सहारा तमिल नाडु बना हुआ है। 7वें दिन अकेले तमिल नाडु से फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन निकाला। इसके बाद कर्नाटक से 76 लाख रुपये और केरल से 55 लाख रुपये की कमाई हुई।
वही, विदेश (Overseas) में थलपति विजय के स्टारडम की चमक साफ दिख रही है। फिल्म यूके-आयरलैंड (UK-Ireland) के बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। थिएटर ऑक्यूपेंसी की बात करें तो बुधवार को तमिल वर्जन की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 20.75% रही, जिसमें शाम और रात के शोज़ में सबसे ज्यादा (24.38%) भीड़ देखने को मिली।
350 करोड़ में बिके थे राइट्स, दूसरे वीकेंड में फिर मचाएगी तहलका
Jana Nayagan Total Collection ( Source: Social Media) कमाई के इन आंकड़ों के बीच सबसे राहत की बात फिल्म मेकर्स के लिए यह है कि ‘जन नायकन‘ रिलीज से पहले ही पूरी तरह से सेफ हो चुकी थी। फिल्म के थिएट्रिकल, डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स पहले ही 350 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड डील में बेचे जा चुके थे।
फिल्म में थलपति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और बॉबी देओल जैसे बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के इस बिजनेस को देखते हुए माना जा रहा है कि शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे वीकेंड में दर्शकों की संख्या में फिर से जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।
Read More: Seher Hone Ko Hai 30 July 2026 Spoiler Alert: माहिद का ब्लड सैंपल लेने पहुँची सहर, क्या..



Download Android App
Download iOS App






