बांकीपुर चुनाव के बीच प्रशांत किशोर हुए फायर, पुलिस अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; कहा, ‘नौकरी जाएगी ही जाएगी’

Summary :

पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को मतदान के बीच राजनीतिक माहौल गरमा गया। जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने जक्कनपुर थाना प्रभारी ऋतुराज कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी "नौकरी पक्का जाएगी।" इस बयान के बाद मतदान केंद्र पर काफी हंगामा देखने को मिला।

आज, 30 जुलाई 2026 को पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। वोटिंग के दौरान, जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने जक्कनपुर के SHO ऋतुराज कुमार सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उस अधिकारी की “नौकरी पक्का जाएगी।” वोटिंग के दौरान बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र में काफी गहमागहमी और ड्रामा देखने को मिला। इतना ही नहीं PK ने SHO ऋतुराज को खूब सुनाया भी।

SHO पर भड़के PK

Prashant Kishor (credit-sm)

मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि, “बीते दिन जनसुराज के कई समर्थकों को उठा लिया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के कहने पर SHO ऋतुराज ने हमारे समर्थकों को उठा लिया न जाने कहां रखा है उन्हें, अगर हमारे समर्थकों को कुछ हुआ तो SHO की नौकरी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा “लोगों की एक शिकायत है कि जहां कहीं भी जनसुराज के समर्थक आ रहे हैं तो पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। कल शाम से ही पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया हुआ है। बावजूद इसके माहौल साफ है। समाजवादी पार्टी बुरी तरह चुनाव हार रही है। कहीं कोई दो मत नहीं है इसलिए पुलिस के द्वारा लोगों को डराने का प्रयास किया जा रहा है.”

भाजपा नहीं लड़ रही है बल्कि पुलिस बल लड़ रहा उपचुनाव: PK

प्रशांत किशोर ने कहा, “पूरे बांकीपुर में दिख रहा है कि ये उपचुनाव भाजपा नहीं लड़ रही है बल्कि पुलिस बल लड़ रहा है। लोगों के घरों में जाकर उन्हें रात से ही डराया जा रहा है, किसी को पकड़ा जा रहा है. यहां अनुमति के साथ जो (जन-सुराज के)टेबल लगे हुए हैं, वहां से लोगों को पकड़कर पुलिस ले गई है, इसलिए लोग उत्तेजित हो रहे हैं। व्यवस्थित तरीके से जहां कहीं भी जनसुराज के लोगों ने टेबल लगाई है, ये लोग उसे पकड़ रहे हैं।”

ये भी पढ़ें: 3 राज्यों के उपचुनाव में BJP की अग्निपरीक्षा, बिहार में PK तो MP में कांग्रेस से कड़ा मुकाबला; वोटिंग जारी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।