Pakistan Terror attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आत्मघाती हमला, DSP समेत 7 पुलिसकर्मी की मौत

Summary :

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने हमला करके पुलिस चौकी उड़ा दी है जिसमें DCP समेत सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 22 घायल हो गए। जवाबी गोलीबारी में आठ आतंकवादी को ढेर कर दिया और छह घायल हो गए।

पाकिस्तान में लगातार  हमलों की खबर सामने आ रही है जहां एक तरफ बलोच लड़ाके मुनीर की सेना पर भारी पड़ रहे है वहीं अब खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने हमला करके पुलिस चौकी उड़ा दी है जिसमें DCP समेत सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 22 घायल हो गए। वहीं जिला पुलिस अधिकारी तारिक हबीब ने दावा करते हुए बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी गोलीबारी में आठ आतंकवादी को ढेर कर दिया और छह घायल हो गए।

खजिना बांदा पुलिस चेकपोस्ट पर हमला

Pakistan Security Forces Attack
Pakistan Security Forces Attack

यह भीषण हमला हंगू जिले में खजिना बांदा पुलिस चेकपोस्ट पर हुआ है और पुलिस ने अब बाकी के आतंकवादियों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है लेकिन अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन माना जा रहा है कि तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के द्वारा यह  पर हमला किए जाने की संभावना है अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पहले भी हुआ सुरक्षा चौकी पर हमला

इससे पहले 23 जुलाई को खैबर पख्तूनख्वा में एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर आत्मघाती किया गया था जिसमें सुरक्षाकर्मियों, पुलिस अधिकारियों और वन विभाग के एक अधिकारी समेत कई लोग मारे गए थे। बता दें कि यह हमला भी सुरक्षा चौकी पर हुआ था जब एक गोला-बारुद से लोड वाहन में सवार आत्मघाती हमलावर ने धमाका किया जिसमें 20 जवानों और चार पुलिसकर्मियों समेत 24 लोग घायल हो गए।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।