Raja Saab Day 10 Collection: अपने बजट का आधा हिस्सा भी नहीं निकाप पा रही फिल्म, जानें क्यों?

Summary :

The Raja Saab Box Office Collection Day 10: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ काफी समय से चर्चा में हैं, क्योंकि फैंस इसका इंतजार लंबे समय से कर रहे थे और इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें भी थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शुरू के कुछ दिन अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिल्म उस हिसाब से कमाल नहीं कर पाई, जैसा की इससे उम्मीद की जा रही थी. मारुति के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भले ही धीमी रफ्तार से कमाई की, पर रिलीज के 10 दिन पूरे होने के बाद दुनियाभर में इसने 200 करोड़ रुपये…

The Raja Saab Box Office Collection Day 10: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ काफी समय से चर्चा में हैं, क्योंकि फैंस इसका इंतजार लंबे समय से कर रहे थे और इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें भी थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शुरू के कुछ दिन अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिल्म उस हिसाब से कमाल नहीं कर पाई, जैसा की इससे उम्मीद की जा रही थी.

मारुति के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भले ही धीमी रफ्तार से कमाई की, पर रिलीज के 10 दिन पूरे होने के बाद दुनियाभर में इसने 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि इसे फ्लॉप फिल्म कहा जा रहा है, पर हाइप होने की वजह से फिल्म का कलेक्शन अच्छा खासा हो गया है.

The Raja Saab Prabhas: बजट भी नहीं निकाल पा रही फिल्म

The Raja Saab Box Office Collection Day 10
The Raja Saab Box Office Collection Day 10 (Source: Social Meida)

9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में ‘द राजा साब‘ ने दस्तक दी थी. फिल्म ने रिलीज से पहले लोगों के बीच इतना हाइप क्रिएट कर दिया था कि लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. पर जब फिल्म रिलीज हुई, तो दर्शकों की उम्मीदें भी टूटती नजर आई. फिल्म की ओपनिंग तो धीमी हुई ही, लेकिन साथ ही साथ आगे की कमाई ने भी जोर नहीं पकड़ा और कमाई का आंकड़ा अच्छा खासा पहुंचने के बाद भी फिल्म अपने क्रिएशन बजट का अब तक आधा हिस्सा भी नहीं कमा पाई है.

Prabhas New Film: ‘आदिपुरुष’ से भी बुरा है हाल

The Raja Saab Box Office Collection Day 10
The Raja Saab Box Office Collection Day 10 (Source: Social Media)

‘द राजा साब’ की बात करें, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 2.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि, वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद की जाती है, लेकिन फिल्म ने अभी तक देशभर में कुल 139.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘द राजा साब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब एक हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन ये फिल्म अभी तक अपना आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई है.

आपको बता दें कि फिल्म की लागत 400 करोड़ बताई जा रही है और शॉकिंग बात ये है कि ये फिल्म ने अभी तक देशभर में 150 करोड़ भी नहीं जुटाए हैं और जैसा प्रदर्शन फिल्म का चल रहा है उसे देखकर लग रहा है कि ये फिल्म अपना बजट पार नहीं ही कर पाएगी.

The Raja Saab Box Office Collection Day 10: अच्छी परफॉर्मेंस का दावा

The Raja Saab Box Office Collection Day 10
The Raja Saab Box Office Collection Day 10 (Source: Scoial Media)

‘द राजा साब’ के फिल्म प्रमोशन के दौरान फिल्म के डायरेक्टर ने इसकी अच्छी परफॉर्मेंस का दावा किया था, लेकिन रिलीज के बाद से ही सारे दावे धरे के धरे ही रह गए. हॉरर-कॉमेडी होने के बावजूद भी लोगों का ये कहना है कि फिल्म की कहानी में ज्यादा दम नहीं है. फिल्म की बात करें, तो प्रभास के साथ इसमें संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, बोमन ईरानी और जरीना वहाब जैसे कलाकार शामिल हैं.

Read More: बॉक्स ऑफिस पर चिरंजीवी का जलवा बरकरार, जानें फिल्म की ताबड़ तोड़ कमाई का राज़

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।