बॉक्स ऑफिस पर चिरंजीवी का जलवा बरकरार, जानें फिल्म की ताबड़ तोड़ कमाई का राज़

Summary :

Mana Shankara Vara Prasad Garu BO Collection Day 7: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ रिलीज होने के बाद से ही धमाल मचाए जा रही है. संक्रांति के दौरान रिलीज होने वाली इस फिल्म को अनिल रविपुडी ने निर्देशित किया है और ये फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. धुरंधर और द राजा साब जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर होने के बालजूद भी इस फिल्म में अपनी एक अलग जगह बनाई है. तो चलिए जानते है कि ‘मना शंकरा…

Mana Shankara Vara Prasad Garu BO Collection Day 7: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ रिलीज होने के बाद से ही धमाल मचाए जा रही है. संक्रांति के दौरान रिलीज होने वाली इस फिल्म को अनिल रविपुडी ने निर्देशित किया है और ये फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. धुरंधर और द राजा साब जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर होने के बालजूद भी इस फिल्म में अपनी एक अलग जगह बनाई है. तो चलिए जानते है कि ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ ने रिलीज के 7वें दिन कितना बॉक्स ऑफिस कलैक्शन किया है?

Mana Shankara Vara Prasad Garu: ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ ने 7वें दिन कितना किया कलेक्शन?

Mana Shankara Vara Prasad Garu BO Collection Day 7
Mana Shankara Vara Prasad Garu BO Collection Day 7 (Source: Social Media)

अगर देखा जाए तो ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाती नजर आ रही है. दरअसल चिरंजीवी की स्टार पावर ने फिल्म को जबरदस्त बढ़ावा दिया है, साथ ही क्रिटिक्स और लोगों ने सोशल मीडिया पर भी काफी पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं, जिसकी वजह से फिल्म ने सात दिनों में ताबड़ तोड़ कमाई की है और तमाम बड़ी फिल्मों के बीच डंके की चोट पर नोट कमा रही है.

Mana Shankara Vara Prasad Garu Box Office: कितना रहा फिल्म का कलेक्शन

Mana Shankara Vara Prasad Garu BO Collection Day 7
Mana Shankara Vara Prasad Garu BO Collection Day 7 (Source: Social Media)

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन ही 41.6 करोड़ रुपये की कमाई के साथ जबरदस्त शुरुआत की थी. इसके बाग दूसरे दिन, मंगलवार को फिल्म ने 18.75 करोड़ रुपये कमाए और संक्रांति के अवसर पर बुधवार को 19.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 22 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 19.5 करोड़ रुपये का रहा. इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 18.9 करोड़ रुपये की कमाई की.

Mana Shankara Vara Prasad Garu Box Office: किन फिल्मों को दी टक्कर

Mana Shankara Vara Prasad Garu BO Collection Day 7
Mana Shankara Vara Prasad Garu BO Collection Day 7 (Source: Social Media)

वहीं सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को फिल्म का कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये रहा है. ऐसे में देखा जाए तो चिरंजीवी की इस फिल्म का 7 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 157.75 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 222.5 करोड़ रुपये का है. चिरंजीवी की फिल्म ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ ने रिलीज के 7 दिनों में ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन सुपरस्टार प्रभास की द राजा साब रिलीज होने के 10 दिन बाद भी इस आंकड़े के करीब तक नहीं पहुंच पाई है.

वहीं ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ ने रवि तेजा की भरथा महाशायुलाकी विग्न्याप्ति, शारवानंद की नारी नारी नाडुमा मुरारी और नवीन पॉलीशेट्टी की अनागानागा ओका राजू के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लेश होने के बावजूद भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

Mana Shankara Vara Prasad Garu BO Collection Day 7: ‘माना शंकरा वर प्रसाद गारू’ के बारे में

Mana Shankara Vara Prasad Garu BO Collection Day 7
Mana Shankara Vara Prasad Garu BO Collection Day 7 (Source: Social Media)

फिल्म में चिरंजीवी ने शंकरा वर प्रसाद नाम के एक रिटायर्ड खुफिया अधिकारी का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार को खतरों से बचाता है. वहीं, नयनतारा एक अमीर बिजनेसमैन शशिरेखा की बेटी के रूप में नजर आती हैं. फिल्म में एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी के एलिमेंट शामिल हैं और इसे एक फैमिली एंटरटेनर के रूप में भी देखा जा रहा है.

Read More: Kriti Sanon जल्द करेंगी शादी!, जानें कौन बनेगा दूल्हा?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।