Kriti Sanon जल्द करेंगी शादी!, जानें कौन बनेगा दूल्हा?

Summary :

Kriti Sanon Poses With Rumored Boyfriend: हाल ही में उदयपुर में हुई नूपुर सेनन की शादी को लेकर हर तरफ चर्चाएं है, शादी के जश्न से लेकर नाच गानें तक का हर एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है. लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस कृति सेनन और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो नूपुर सेनन की शादी में हर जगह कृति सेनन का साथ निभाते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कृति सेनन भी अपने बॉयफ्रेंड संग…

Kriti Sanon Poses With Rumored Boyfriend: हाल ही में उदयपुर में हुई नूपुर सेनन की शादी को लेकर हर तरफ चर्चाएं है, शादी के जश्न से लेकर नाच गानें तक का हर एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है. लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस कृति सेनन और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो नूपुर सेनन की शादी में हर जगह कृति सेनन का साथ निभाते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कृति सेनन भी अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं.

Kriti Sanon Rumored Boyfriend: कृति करेंगी कबीर संग शादी

Kriti Sanon Poses With Rumored Boyfriend
Kriti Sanon Poses With Rumored Boyfriend (Source: Social Media)

ये सिलिसिला तब शुरू हुआ जब नूपुर और स्टेबिन की क्रिश्चियन वेडिंग सेरेमनी के लिए, कृति ने फ़िरोज़ी नीले रंग का गाउन पहना था और कबीर सफ़ेद टक्सीडो में नजर आए थे. इन दोनों की बॉन्डिंग को देखने के बाद से ही फैंस ने इनके रिलेशन को एक नया नाम देने की ख्वाहिश जताई थी, पर अब ऐसा लग रहा है कि फैंस की ये ख्वाहिश सच में पूरी होने वाली है. क्योंकि ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही कृति भी कबीर बाहिया के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं.

Kriti Sanon With Kabir Bahia Wedding: कब हुआ रिल्शनशिप ऑफिशयल

Kriti Sanon Poses With Rumored Boyfriend
Kriti Sanon Poses With Rumored Boyfriend (Source: Social Media)

पिछले साल नवंबर में, कृति ने कबीर बाहिया को जन्मदिन की एक प्यारी सी बधाई भी दी थी, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर, कृति ने कबीर के साथ एक सेल्फ़ी शेयर की, जो किसी बीच वेकेशन की लग रही थी. इस फोटों को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा था कि “उस इंसान को जन्मदिन मुबारक जिसके साथ मैं बेवकूफ़ियां कर सकती हूँ! दुआ है कि ये दुनिया तुम्हारे अच्छे दिल को कभी न बदले!” कृति ने अपने प्यारे और छोटे से मैसेज में लिखा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बढ़ती अटकलों के बीच, न तो कृति और न ही कबीर ने अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की. लेकिन सब ये बात जानते हैं कि कृति अपनी पर्सनल लाइफ को कभी भी पब्लिकली एक्सपोज नहीं करती, तो शादय यही वजह है कि वो अपनी शादी की खबर अभी किसी को नहीं देना चाहती.

Kriti Sanon Poses With Rumored Boyfriend: कृति करती हैं अपने बॉयफ्रेंड की केयर 

Kriti Sanon Poses With Rumored Boyfriend
Kriti Sanon Poses With Rumored Boyfriend (Source: Social Media)

इस कपल के बॉन्डिंग की बात करें तो कुछ ही दिन पहले कृति और कबीर को नूपुर की शादी से लौटते वक्त एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां कृति पैप्स को देखकर गुस्सा हो गई थी और कबीर भी पैप्स को देखने के बाद वहां से चले गए थे. कपल की यहीं अडरस्टेंडिंग बताती है कि वो एक-दूसरे को कितना समझते हैं, ऐसे में कृति अपनी शादी की डेट कब अनाउंस करेंगी, इस बात को जानने के लिए फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

अगर हम वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल कृति के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, लेकिन उनकी जो फिल्म काफी चर्चा में हैं वो शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ आने वाली ‘कॉकटेल 2’ है.

Read More: AR Rahman पर आग बबुला हुई Kangana Ranaut, जानें क्या है पूरा मामला

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।