Kangana Ranaut Anger On AR Rahman: वर्ल्ड के वन ऑफ द मोस्ट फाइनेस्ट सिंगर और कंपोजर एआर रहमान इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं, क्योंकि उनका एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल एक हालिया इंटरव्यू में सिंगर ने विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ को बांटने वाली फिल्म बता दिया, जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने इस फिल्म के लिए म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर किया था. लेकिन अब एक साल बाद छावा को लेकर एआर रहमान ने जो बयान दिया है, वो काफी चौंकाने वाला है.
यही नहीं, एआर रहमान ने यह भी कहा था कि कम्युनल रीजंस की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना कम हो गया है. ऐसे में उनके इस बयान पर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने सिंगर के लिए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एआर रहमान ने उनकी फिल्म इमरजेंसी में म्यूजिक देने से साफ इनकार कर दिया था.
Kangana Ranaut Reaction: एआर रहमान के बयान पर कंगना का रिएक्शन

इस पूरे मामले पर कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने एआर रहमान का वही क्लिप शेयर की जहां सिंगर ‘छावा’ को बांटने वाली फिल्म बता रहे हैं. इस स्टोरी को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “डियर एआर रहमान जी, मुझे इंडस्ट्री में बहुत पूर्वाग्रह (पहले से राय बना लेना) और पक्षपात का सामना करना पड़ता है क्योंकि मैं एक भगवा पार्टी (BJP) का समर्थन करती हूं, फिर भी मुझे कहना होगा कि मैंने आपसे ज्यादा पक्षपाती और हेटफुल इंसान नहीं देखा है।”
Ar Rahman On Kangana’s Emegency: एआर रहमान ने ठुकराई थी कंगना की इमरजेंसी

आगे बात करते हुए कंगना रनौत ने अपनी फिल्म इमरजेंसी का जिक्र किया जिसे एआर रहमान ने ठुकरा दिया था. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं आपको अपनी डायरेक्टोरियल इमरजेंसी को नरेट करने के लिए बेताब थी. नरेश भूल जाइए, आपने तो मुझसे मिलने से ही इनकार कर दिया. मुझसे कहा गया कि आप किसी प्रोपगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं.”
Kangana Ranaut Anger On AR Rahman: कंगना का स्टेटमेंट वायरल

कंगना ने कहा, “मजे की बात यह है कि इमरजेंसी को सभी क्रिटिक्स ने मास्टरपीस कहा था, यहां तक कि अपोजिशन पार्टी के नेताओं ने भी मुझे फैन लेटर भेजे थे, जिसमें फिल्म के बैलेंस्ड और दयालु नजरिए की तारीफ की गई थी. लेकिन आप अपनी नफरत में अंधे हो गए हो. मुझे आप पर तरस आता है।” हालांकि कंगना के ऐसे तीखें बोलों पर कई लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं, लेकिन कई लोग एक्ट्रेस के साथ सहमती भी जता रहे हैं, ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में लेजेंड एआर रहमान इस पर क्या रिएक्शन देते हैं.


Download Android App
Download iOS App




