कैसा होता है 7, 16 और 25 को जन्मे लोगों का व्यक्तित्व? 1 Click में पढ़ें करियर से लव लाइफ तक सब कुछ!

Summary :

Mulank 7 Personality Traits: न्यूमेरोलॉजी एक ऐसी विद्या है जिसमें जन्म की तारीख के जरिए से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान का पता किया जाता है। मूलांक को जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है, जिसकी सीमा 1 से 9 के बीच होती है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 होगा। इसी प्रकार 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 माना जाता है। मुलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं, जिसका अर्थ है कि इस मूलांक के लोगों पर केतु का गहरा प्रभाव रहता है। चलिए जानते…

Mulank 7 Personality Traits: न्यूमेरोलॉजी एक ऐसी विद्या है जिसमें जन्म की तारीख के जरिए से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान का पता किया जाता है। मूलांक को जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है, जिसकी सीमा 1 से 9 के बीच होती है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 होगा।
इसी प्रकार 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 माना जाता है। मुलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं, जिसका अर्थ है कि इस मूलांक के लोगों पर केतु का गहरा प्रभाव रहता है। चलिए जानते हैं कि Mulank 7 wale log kaise hote hai,साथ ही इनके व्यवहार, करियर और लव का हाल भी समझेंगे।

Mulank 7 People Personality: व्यक्तित्व और प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में केतु को मोक्ष, आत्मज्ञान और गूढ़ रहस्यों का स्वामी माना गया है। केतु के नियंत्रण में होने के कारण, मूलांक 7 के जातकों में आध्यात्मिकता कूट-कूट कर भरी होती है। इनकी सोच धरातल से ऊपर उठकर दार्शनिक और गंभीर विषयों में रमी रहती है।

Mulank 7 Personality Traits: स्वतंत्र विचारधारा

Mulank 7 Personality Traits
Mulank 7 Personality Traits (Image: Freepik)

इस अंक वाले व्यक्ति अपनी शर्तों पर जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। उन्हें किसी के दबाव में काम करना या दूसरों के अनुसार खुद को ढालना पसंद नहीं होता। ये अपनी जीवनशैली के स्वयं निर्माता होते हैं और स्वतंत्रता को सर्वोपरि रखते हैं।

साहसी और आत्मविश्वासी

मूलांक 7 के लोग आत्मबल से धनी होते हैं। इनका निडर स्वभाव इन्हें बड़ी से बड़ी चुनौतियों से टकराने की शक्ति देता है। किसी भी कठिन परिस्थिति में ये घबराने के बजाय धैर्य और साहस के साथ उसका समाधान निकालते हैं।

Numerology about Number 7: बहुत बुद्धिमान होते हैं मूलांक 7 के लोग

केतु के प्रभाव से इनकी बुद्धि बहुत तेज होती है। अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर ये करियर में उच्च मुकाम हासिल करते हैं। समाज में इन्हें न केवल धन-संपत्ति, बल्कि मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है।

शिक्षा एवं करियर

Mulank 7 Personality Traits
Mulank 7 Personality Traits (Image: Freepik)
मूलांक 7 के जातकों की रुचि कलात्मक विषयों और रहस्यमयी विधाओं (Occult Sciences) में अधिक होती है। इनकी शुरुआती शिक्षा भले ही उतार-चढ़ाव भरी रहे, लेकिन इनकी खोजी प्रवृत्ति इन्हें विद्वान बनाती है। ये निरंतर प्रयास से शास्त्रों और ग्रंथों के ज्ञाता बन जाते हैं।
ये लोग कवि, लेखक, दार्शनिक, डॉक्टर, शिक्षक, न्यायधीश या प्रशासनिक अधिकारी के रूप में विशेष सफलता पाते हैं। ज्योतिष और परामर्श के क्षेत्र में भी ये अपनी खास पहचान बनाते हैं।

मूलांक 7 वालों की आर्थिक स्थिति

Mulank 7 Personality Traits
Mulank 7 Personality Traits (Image: Freepik)

कमाई के मामले में ये जातक सक्षम होते हैं, परंतु ये पैसे बचा नहीं पाते हैं। ये स्वयं पर कम खर्च करते हैं, लेकिन परोपकार और दान-पुण्य के कार्यों में अत्यधिक उदार होते हैं, जिससे इनका आर्थिक संतुलन सामान्य बना रहता है।

Mulank 7 Personality Traits: रोमांटिक होते हैं मूलांक 7 के लोग

Mulank 7 Personality Traits
Mulank 7 Personality Traits (Image: Freepik)
मूलांक 7 वाले लोग स्वभाव से भावुक और रोमांटिक होते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की इनके पास कमी नहीं होती, लेकिन प्रेम संबंधों के मामले में इन्हें अक्सर मानसिक तनाव या अस्थिरता का सामना करना पड़ता है।

मूलांक 7 वालों के लिए विशेष उपाय

  • भगवान गणेश या नृसिंह देव की आराधना करें। इससे भय दूर होता है और कार्यों में सिद्धि मिलती है।
  • केतु दोष निवारण के लिए विशेष पूजा या अनुष्ठान करना फलदायी रहता है।
  • नियमित रूप से श्रीमद्भगवद गीता या अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें।
  • शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाएं और बुजुर्गों का सम्मान करें।
  • कुत्तों को भोजन खिलाना इनके लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

नंबर 7 के लिए क्या है शुभ?

Mulank 7 Personality Traits
Mulank 7 Personality Traits (Image: AI Generated)
  • शुभ रंग- सफेद, हल्का पीला, हल्का नीला और हल्का हरा
  • शुभ रत्न- मूनस्टोन या ओपल
  • शुभ दिन- सोमवार और गुरुवार
  • शुभ तिथियां- 7, 16 और 25

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।