38 की उम्र में शादी पर बबीता जी का बड़ा खुलासा-विदेशी लड़कों को लेकर कही 1 Shocking बात

Summary :

Taarak Mehta Babita Ji: टीवी का सबसे फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शो का हर किरदार खास है, लेकिन बबीता जी और जेठालाल की केमिस्ट्री को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। अब शो की बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। Taarak Mehta Babita Ji: क्या सच में शादी करने जा रही हैं बबीता जी? हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान मुनमुन दत्ता ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया…

Taarak Mehta Babita Ji: टीवी का सबसे फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शो का हर किरदार खास है, लेकिन बबीता जी और जेठालाल की केमिस्ट्री को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। अब शो की बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

Taarak Mehta Babita Ji: क्या सच में शादी करने जा रही हैं बबीता जी?

Munmun Dutta wedding
Munmun Dutta wedding ( Source : Social Media )

हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान मुनमुन दत्ता ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि वह शादी कब करेंगी, तो एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उनका इस पर कोई फिक्स प्लान नहीं है। मुनमुन ने कहा, “मैं शादी के पीछे भागने वालों में से नहीं हूं। अगर मेरी किस्मत में शादी लिखी होगी, तो वह अपने आप हो जाएगी”

Munmun Dutta wedding में पति को लेकर कभी नहीं देखे सपने

Munmun Dutta wedding
Munmun Dutta wedding ( Source : Social Media )

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी अपने होने वाले पति को लेकर कोई कल्पना नहीं की। मुनमुन बोलीं, “मेरा कभी ऐसा सपना नहीं रहा कि मेरा पति ऐसा ही होना चाहिए या मेरी शादी किसी खास तरह के इंसान से ही हो।”

Babita Ji wedding rumors: कैसे लड़के पसंद हैं मुनमुन दत्ता को?

Munmun Dutta marriage news
Munmun Dutta marriage news ( Source : Social Media )

जब उनसे पसंदीदा लड़के के बारे में पूछा गया तो मुनमुन ने बिना झिझक सच्चाई बताई। उन्होंने कहा, “मुझे अच्छे दिखने वाले, समझदार और अच्छे कम्युनिकेशन स्किल वाले लोग पसंद हैं। साथ ही इकनोमिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी है। मैं झूठ नहीं बोलूंगी, ये सारी बातें मायने रखती हैं।”

Munmun Dutta Marriage News:  क्या विदेशी लड़के से शादी करेंगी बबीता जी?

Babita Ji age 38
Babita Ji age 38 ( Source : Social Media )

विदेशी लड़के से शादी के सवाल पर मुनमुन दत्ता ने दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा, “फॉरेनर्स के साथ मेरी बॉन्डिंग अच्छी रहती है। वे अलग-अलग संस्कृतियों में पले-बढ़े होते हैं, इसलिए उनकी सोच काफी ओपन होती है। वे महिलाओं से बहुत सम्मान और प्यार से पेश आते हैं।” एक्ट्रेस का मानना है कि इस बात से कई महिलाएं सहमत होंगी।

Babita Ji Foreign Husband : कोरियन एक्टर्स की फैन हैं मुनमुन

Babita Ji foreign husband
Babita Ji foreign husband ( Source : Social Media )

इंटरव्यू में मुनमुन ने यह भी बताया कि इन दिनों उन्हें कोरियन एक्टर्स काफी पसंद आ रहे हैं। उनका कहना है कि कोरियन स्टार्स की पर्सनालिटी और काम करने का तरीका उन्हें आकर्षित करता है।

Babita Ji Age: 38 की उम्र में भी एक्टिंग में पूरी तरह एक्टिव

Taarak Mehta Babita
Babita Ji wedding rumors ( Source : Social Media )

आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता इस समय 38 साल की हैं और साल 2004 से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत शो ‘हम सब बाराती’ से की थी। 2008 में वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ीं और तब से लगातार दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इसके अलावा वह 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘हॉलिडे’ में भी नजर आ चुकी हैं।

Read More: Mehndi Designs for Basant Panchami: बसंत पचंमी पर हथेली पर सजाएं 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस, बढ़ जाएंगी हाथों की रौनक

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।