Mehndi Designs for Basant Panchami: बसंत पचंमी पर हथेली पर सजाएं 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस, बढ़ जाएंगी हाथों की रौनक

Mehndi Designs for Basant Panchami( Source: Social Media)

Mehndi Designs for Basant Panchami: वसंत पंचमी का त्योहार भारतीय संस्कृति में खास महत्व रखता है। यह दिन विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं, मां सरस्वती की पूजा करते हैं और ज्ञान की देवी से विद्या-बुद्धि की कामना करते हैं। इस त्योहार पर महिलाएं विशेष रूप से सजती-संवरती हैं और मेहंदी से हाथों की शोभा बढ़ाती हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा! मेहंदी न सिर्फ हाथों की रौनक बढ़ाती है बल्कि यह काफी शुभ भी मानी जाती है।

Mehndi Designs for Basant Panchami: बसंत पचंमी पर हथेली पर सजाएं 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस

1. Rajasthani Bridal Mehndi Designs

Mehndi Designs for Basant Panchami
Mehndi Designs for Basant Panchami( Source: Social Media)

राजस्थानी ब्राइडल मेहंदी सिर्फ हाथों की सजावट नहीं होती, बल्कि यह दुल्हन की भावनाओं, परंपराओं और उसकी नई जिंदगी की शुरुआत का खूबसूरत प्रतीक होती है। इसमें हाथी, मोर, फूल, किले और मंडप जैसे पारंपरिक डिजाइन शामिल होते हैं, जो मेहंदी को खास और शाही बना देते हैं।

2. Jaal Mehndi Designs

Mehndi Designs for Basant Panchami( Source: Social Media)
Mehndi Designs for Basant Panchami( Source: Social Media)

जाल वाले मेहंदी पैटर्न डिजाइन भी इस साल खूब ट्रेंड में बने रहे। यह डिजाइन बनाने में आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि यह मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरह की ड्रेस के साथ जचता है।

3. Floral Mehndi Designs

Mehndi Designs for Basant Panchami( Source: Social Media)
Mehndi Designs for Basant Panchami( Source: Social Media)

हाथों के पीछे लगने वाले मेहंदी डिजाइन की बात करें तो फ्लोरल डिजाइन सदाबहार होते हैं और हर महिला के पसंदीदा होते हैं। इस साल भी इस तरह के फूलों वाले मेहंदी डिजाइन को हाथों के पीछे लगाने के लिए खूब पसंद किया गया।

4. Back Hand Mehndi Designs

Mehndi Designs for Basant Panchami( Source: Social Media)
Mehndi Designs for Basant Panchami( Source: Social Media)

आप ब्राइडल मेहंदी के लिए इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। यह बेहद खास डिजाइन है, जिसे बनाने के लिए शादी के अलग-अलग चिह्नों जैसे गठबंधन, विवाह की वेदी, नगाड़े-शहनाई, श्री गणेश आदि का इस्तेमाल किया गया है।

Also Read: AR Rahman Controversy: AR Rahman के बयान से मची हड़कंप, लोगो ने कहा नई “स्वरा भास्कर’ मत बनो रहमान, विवादों में खुद घुसो फिर बोलो”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।