Republic Day Movies 2026: इस साल का गणतंत्र दिवस बेहद ही खास होने वाला है, क्योंकि साल 2026 में इस खास मौके पर सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसको लेकर अभी से दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज की जाएगी, जिसमें 1971 भारत-पाकिस्तान की लड़ाई को दिखाया जाएगा.
देशभक्ति के जज्बे से भरपूर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और फिल्म ने पहले दिन ही ब्लॉक सीट के साथ 7.22 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ऐसी फिल्मों के बारे में जो कि देशभक्ति की एक अलग मिसाल पेश करती हैं.
Sky Force (2025)

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को पिछले साल गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर रिलीज किया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था. हालांकि, इसकी कमाई पर ढेरों सवाल उठे थे, जिसे फेक तक बताया गया था. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 112.75 करोड़ तक रहा. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 149 करोड़ का बिजनेस किया. हालांकि जैसे प्रदर्शन की उम्मीद मेकर्स इस फइल्म से कर रहे थे, वैसा प्रदर्शन करने में ये फिल्म नाकामयाब रही.
Fighter (2024)

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ को सिनेमाघरों में गणतंत्र दिवस 2024 के मौके पर रिलीज किया गया था, इसमें अनिल कपूर भी अहम रोल में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफल बिजनेस किया और बजट से ज्यादा की कमाई भी की. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 212.73 करोड़ था. खास तौर पर फैंस ने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की बॉन्डिंग को बेहद पसंद किया था.
Pathan (2023)

गणतंत्र दिवस 2023 के मौके पर शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने भी अपने अलग ही जलवे बिखेरे थे. थिएटर में भी लगातार एक महीने लोगों का आना जाना लगा हुआ था. ये फिल्म इतना बेहतरीन प्रदर्शन कर रही थी कि शाहरुख को रिपब्लिक डे का बॉक्स ऑफिस किंग कहा जाने लगा. नकी इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 543.05 करोड़ की कमाई की थी, जो कि देशभक्ति की एक अलग मिसाल पेश करती दिखाई दी.
Border (1997)

1997 में रिलीज हुई ये फिल्म एक एपिक वॉर फिल्म है. ये 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी बताती है. जिसमें हमारे अनेक सैनिकों ने बलिदान दिया था. फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट और तब्बू सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. वहीं रिलीज के समय इस फिल्म को देशभक्ति की अलग मिसाल के तौर पर पेश किया गया था
Rang De Basanti (2006)

रंग दे बसंती एक एपिक फिल्म है जिसमें आमिर खान, सोहा अली खान, शरमन जोशी, कुणाल कपूर, आर माधवन और सिद्धार्थ मुख्य भूमिकाओं में हैं, यह फिल्म दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी है. फिल्म भारतीय क्रांतिकारी क्षण के स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रकाश डालती है और गणतंत्र दिवस के मौके पर ये फिल्म आपको देशभक्ति में जरूर चूर कर देगी.
Read More: Dhurandhar 2 का टीजर हुआ लीक? आदित्य धर की बढ़ने वाली है मुश्किलें


Download Android App
Download iOS App




