UP Husband Wife Marriage News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। यहां पति के साथ आशीष तिवारी ने अपनी पत्नी पिंकी को प्रेमी अमित शर्मा के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत में हुए फैसले के अनुसार दोनों की शादी प्राचीन शिव मंदिर में करवा दी। पिंकी पति के साथ जाने को तैयार नहीं थी, जबकि दोनों बच्चों ने भी मां का साथ नहीं दिया और पापा के साथ चले गए।
Husband Arranges Wife Lover Marriage: पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा रंगे हाथ

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रमगढ़ा गांव निवासी आशीष तिवारी ने बीते शनिवार को अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इस घटना के बाद आशीष ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रेमी अमित शर्मा को थाने ले गई।
इस घटना के बाद गांव में दिन भर पंचायत चली, इस दौरान पत्नी पिंकी भी अपने प्रेमी संग रहने पर अड़ी रही और पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। काफी समझाने के बावजूद भी वह अपने फैसले पर कायम रही।
शिव मंदिर में कराई पत्नी और प्रेमी की शादी

पत्नी की जिद के आगे हार मानकर पति आशीष तिवारी ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी अमित के साथ अमरगढ़ के प्राचीन शिव मंदिर में करवा दी। प्रेमी अमित दिलीपपुर क्षेत्र के मीसिद्धीपुर गांव का रहने वाला है। शादी का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें प्रेमी मंदिर में उसकी मांग भर रहा है और उसके बाद महिला उसके पैर छूती है।
UP Marriage News today: बच्चों ने पिता के साथ रहने का लिया फैसला
जानकरी के अनुसार, आशीष तिवारी और पिंकी की शादी 2016 में हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा 7 वर्ष और छोटा बेटा 4 वर्ष का है। जब मां अपने प्रेमी संग जाने लगी तो, दोनों बेटों ने मां के साथ जाने से मना कर दिया। बच्चों ने अपने पिता के साथ रहने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें: ‘सड़क, पुल और प्रदूषण लोगों की जान ले रहे…; Noida में इंजीनियर की मौत को लेकर सरकार पर बरसे राहुल गांधी


Download Android App
Download iOS App




