Long Mangalsutra Designs Gold: मकर संक्रांति के बाद से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। महिलाएं शादी में पहनने के लिए ट्रेंडी और यूनिक मंगलसूत्र की तलाश में रहती हैं। अगर आपको भी भारी भरकम मंगलसूत्र पहनने का शौक है, तो आप यहां से लॉन्ग हैवी मंगलसूत्र के डिजाइन देख सकती हैं। ये मंगलसूत्र आपके गले की शोभा बढ़ाएंगे और आपको एकदम क्लासी लुक भी देंगे। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही Trending Mangalsutra Designs को दिखाएंगे, जो आपके लुक पर चार-चांद लगा देंगे इनमें से कुछ डिज़ाइन ऐसी है, जिसे आप ऑफिस भी पहनकर जा सकती हैं। यहां देखें Long Mangalsutra Designs Gold के लिए 5 गोल्ड मंगलसूत्र डिजाइंस।
Long Mangalsutra Designs Gold: ट्रेंडिंग मंगलसूत्र गोल्ड डिज़ाइन
1. चौकोर मंगलसूत्र डिजाइन

इन दिनों ऐसे स्क्वायर डिजाइन वाले मंगलसूत्र काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। ये देखने में ही काफी हैवी लगते हैं। साड़ी के साथ तो ये और भी ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं। इन्हें आप रोजाना पहन सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे फूलों के साथ एक यूनिक डिज़ाइन दी गई है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती है।
2. डबल लॉकेट मंगलसूत्र

अगर आपको दो लॉकेट वाले मंगलसूत्र पसंद आते है, तो आप इस तरह के डिजाइन देख सकती हैं। ये भारी भी होते हैं और क्लासी लुक भी देते हैं। डबल लॉकेट वाले मंगलसूत्र वैसे भी महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में काफी ज्यादा मशहूर है। शादी में महिलाएं इस तरह के मंगलसूत्र पहनना काफी पसंद करती हैं।
3. राउंड लॉकेट मंगलसूत्र डिजाइन

राउंड लॉकेट वाले मंगलसूत्र का भी क्रेज कुछ नहीं है। ये डिजाइन काफी सॉलिड होते हैं और महिलाओं की पहली पसंद बने रहते हैं। इस तरह के लॉकेट वाले मंगलसूत्र के साथ काले मोतियों की चेन लेनी चाहिए। जो मंगलसूत्र को और भी यूनिक बना देते हैं।
4. टेम्पल डिजाइन मंगलसूत्र

इन दिनों टेम्पल जूलरी का फैशन चल रहा है। इस तरह के मंगलसूत्र भी आने लगे हैं। अगर आप मंगलसूत्र के एकदम भारी और भड़कदार डिजाइन देख रही हैं, तो आप इस तरह के लॉकेट को खरीद सकती हैं। टेम्पल डिज़ाइन वाले लॉकेट साड़ी और सूट दोनों पर परफेक्ट लगते हैं।
5. ट्रेडिशनल पंखा डिजाइन

पंखा स्टाइल वाले मंगलसूत्र काफी ट्रेडिशनल हैं। इन्हें आपने अपनी मां या दादी के पास जरूर देखा होगा। ये डिजाइन वजन में भारी होते हैं लेकिन दिखने में काफी कंफर्टेबल लगते हैं।
Also Read: किसी भी Function में अपने Look को और भी खास बनाने के लिए, यहां देखें 5 Latest Kundan Bangle Designs


Download Android App
Download iOS App




