किसी भी Function में अपने Look को और भी खास बनाने के लिए, यहां देखें 5 Latest Kundan Bangle Designs

Summary :

Kundan Bangle Designs: इंडियन ज्वेलरी में कुंदन चूड़ियों का क्रेज़ कभी पुराना नहीं होता है, क्योंकि महिलाएं इसे हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच कर लेती हैं। लेकिन इस सीज़न कुंदन कड़े में कुछ ऐसे नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं, जो ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न लुक को भी एकदम शानदार बना देते हैं। सिंगल कड़ा से लेकर हेवी चूड़ा और मिनिमल कंगन तक के हर स्टाइल महिलाओं की अलग-अलग पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं। इसकी खास बात यह है कि ये डिजाइन शादी ब्याह में बहू-बेटीयों को गिफ्ट के तौर पर भी दे…

Kundan Bangle Designs: इंडियन ज्वेलरी में कुंदन चूड़ियों का क्रेज़ कभी पुराना नहीं होता है, क्योंकि महिलाएं इसे हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच कर लेती हैं। लेकिन इस सीज़न कुंदन कड़े में कुछ ऐसे नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं, जो ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न लुक को भी एकदम शानदार बना देते हैं। सिंगल कड़ा से लेकर हेवी चूड़ा और मिनिमल कंगन तक के हर स्टाइल महिलाओं की अलग-अलग पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं।

इसकी खास बात यह है कि ये डिजाइन शादी ब्याह में बहू-बेटीयों को गिफ्ट के तौर पर भी दे सकते हैं। शादी की रस्मों में ये कुंदन के कंगन और चूड़ियां किसी भी आउट्फिट के साथ नई दुल्हनों को बेहद पसंद आते हैं। आइए देखते हैं, इसके नए और ट्रेंडी डिजाइन।

Kundan Bangle Designs: लेटेस्ट कुंदन कंगन के डिजाइन

1. Latest Kundan Kada Bangle Design

Kundan Bangle Designs
Kundan Bangle Designs (Source: social media)

सिंगल कुंदन कड़ा इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। ऐसे कड़े महिलाओं को खूब पसंद आते हैं। आजकल हर महिला इन्हें इंडो वेस्टर्न इंडियन ट्रेडिशनल लुक के साथ पेयर कर रही है। इसे आप सिल्क साड़ी, बनारसी या अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं।

2. Modern Kundan Bangles Design with Traditional Touch

silk thread kundan bangles design
silk thread kundan bangles design

इन डिजाइनों में कुंदन के साथ हल्का पॉलिश और क्लीन फिनिश दी जाती है। इन्हें इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज या प्लेन कुर्ता-पलाज़ो के साथ पेयर कर सकते हैं। जिससे आपको एक एलिगेंट और ट्रेंडी लुक मिलेगा। आजकल घुंघरू और मोती वाले कंगन भी बेहद पसंद किए जा रहें है।

3. Heavy Stone Work Kundan Bangle

latest Kundan bangle desgins
latest Kundan bangle desgins (Source: social media)

शादी या फंक्शन के लिए हेवी स्टोन वर्क वाली कुंदन की चूड़ियां आपके लुक को और भी बेहतरीन बना देती हैं। ये किसी भी ड्रेस के साथ बेहद खूबसूरत नज़र आती है। खासकर आप इन्हें ब्राइडल लहंगे या हैवी साड़ी के साथ पहनें, जिससे आपका पूरा लुक रॉयल बन जाएगा।

4. Simple Kundan Work Chudiyan

Kundan Bangle Designs
Kundan Bangle Designs (Source: social media)

अगर आप डेली या लाइट फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो सिंपल कुंदन चूड़ियों को मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट ग्लास बैंगल्स के साथ ट्राई कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन आजकल बहुत ट्रेंड में है।

5. Kundan Bangles Set

Kundan Bangle Designs
Kundan Bangle Designs (Source: social media)

पूरा कुंदन बैंगल सेट खासतौर पर बहू-बेटी को गिफ्ट करने के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। यह हर उम्र की महिलाओं पर सूट करता है और हर मौके पर काम आता है।

Also Read: इन Woolen Kurti से अपने लुक को बनाएं और भी Beautiful, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।