4 थैली, 4 जगह, बिना हाथ, पैर, सिर की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्यारे बाप ने किया बेरहमी से कत्ल

Summary :

Ahmedabad Murder Mystery Case: अहमदाबाद के वासना इलाके में थैली में सड़ी हुई लाश देखकर हर कोई सिहर कर गया था। यह बेहरमी से कत्ल की साजिश एक बाप ने अपने ही बेटे की हत्या के लिए रची थी और टुकड़ों में लाश को काटकर अलग अलग जगह ठिकानें लगाने की कोशिश भी की। हत्यारा बाप जानी अपनी इस साजिश में कई सालों तक पुलिस और क्राईम ब्रांच को गुमराह करता रहा लेकिन एक सबूत ने पूरी मर्डर मिस्ट्री को सुलझा दिया। दरअसल वासना इलाके में 18 जुलाई 2022 में सुबह के समय कूड़े के ढेर में बिना हाथ, पैर…

Ahmedabad Murder Mystery Case: अहमदाबाद के वासना इलाके में थैली में सड़ी हुई लाश देखकर हर कोई सिहर कर गया था। यह बेहरमी से कत्ल की साजिश एक बाप ने अपने ही बेटे की हत्या के लिए रची थी और टुकड़ों में लाश को काटकर अलग अलग जगह ठिकानें लगाने की कोशिश भी की। हत्यारा बाप जानी अपनी इस साजिश में कई सालों तक पुलिस और क्राईम ब्रांच को गुमराह करता रहा लेकिन एक सबूत ने पूरी मर्डर मिस्ट्री को सुलझा दिया।

दरअसल वासना इलाके में 18 जुलाई 2022 में सुबह के समय कूड़े के ढेर में बिना हाथ, पैर और सिर के सड़ी हुई लाश देखने में सनसनी फैल गई। मामले की जांच शुरू की गई, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की और बाद में यह केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था।

Ahmedabad Murder Mystery Case

Ahmedabad Murder Mystery Case
Ahmedabad Murder Mystery Case

थैली में कटी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया था पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन शव की पहचान करना मुश्किल हो गया था। पुलिस ने संदिग्धो की धरपकड़ और CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया था और फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए DNA सैंपल लेना शुरू किया लेकिन घटना के 4 दिन बाद भी सुराग नहीं मिल पाया और इस मर्डर मिस्ट्री ने पूरे गुजरात में सनसनी फैला दी थी

Gruesome Murder Case

अहमदाबाद के एलिस ब्रिज के पास 23 जुलाई 2022 को कूड़े के ढेर में एक थैली मिली जिसमें से भी सड़ने की बदबू आ रही थी। जब इसे खोला गया तो इसमें दो कटे हुए इंसान के पैर मिले थे और यह वासना में मिली लाश से ही जुड़े हुए थे। फॉरेंसिक टीम के अधिकारी ने कटे हुए पैर और लाश से मिलान किया और एलिस ब्रिज इलाके को सील कर दिया।

कटे हुए पैर मिलने के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया था और मान लिया था कि लाश को काटकर अलग अलग जगह फेंका गया था। पुलिस ने आसपास के 50 CCTV फुटेज को चेक किया और बुजर्ग को थैली फेंकता हुआ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा जिससे इस मामले की गुत्थी सुलझना और आसान हो गया था।

Ahmedabad Crime News

Ahmedabad Crime News
Ahmedabad Crime News

62 वर्ष के बुजर्ग ने कुछ दिनों पहले ही स्कूटर खरीदा था और इसी स्कूटर से कटी हुई लाश को ठिकानें लगाया, पुलिस के CCTV फुटेज चेक करने पर पुलिस को स्कूटर का नंबर मिला और ट्रेस करने पर बुजर्ग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर बुजर्ग जानी के घर में रेड मारी और घर में धारदार चाकू, खून के धब्बे और बाथरूम में ग्राइंडर मशीन मिली। अलमारी में जानी हत्यारे बाप के बेटे हितेश के कपड़े भी मिले और CCTV फुटेज में वह स्कूटर भी दिखा जिससे पुलिस का शक गहरा हो गया और जानी भी अपनी बात से बचने की कोशिश करने लगा था।

Police Investigation News

हत्यारे बार जानी ने पुलिस की हिरासत में अपना जुर्म कबूल कर लिया था और DNA से भी साफ हो गया था कि यह लाश हितेश की ही थी। घर में रेड के दौरान कपड़े, खून, ग्राइंडर, चाकू सब का प्रयोग हत्या के लिए किया गया था। बताया जा रहा है कि हितेश नशे का आदी था और इसी के कारण बाप-बेटे में आए दिन झगड़े होते थे और बाद में बाप ने अपने बेटे की हत्या कर दी और लाश को काटकर अलग अलग जगह ठिकानें लगाया। पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर दिया है।

ALSO READ: मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, चंदा मांगने के नाम पर करता था चोरी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।