Dhurandhar 2 Release Date: साल 2025 में सिनेमाघरों पर अपने जलवे बिखेरने वाली फिल्म धुरंधर इन दिनों अपने आने वाले सेकंड पार्ट को लेकर सुर्खियों में है. इस फिल्म का जादू ऐसा है कि ये लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है और बोलता भी कैसे नहीं, धुरंधर जैसी फिल्म ने धुंआधार कमाई कर इतिहास जो रचे जा रही है. साथ ही इस फिल्म ने ये भी साबित कर दिया कि अगर कहानी में दम हो तो दर्शकों के दिल में उतरना बेहद ही आसान हो जाता है.
हालांकि धुरंधर अब भी कमाई करे जा रही है और जल्द ही फिल्म के अगले पार्ट को रिलीज करने की भी तैयारी हो रही है. धुरंधर 2 आने वाले 19 मार्च को (Dhurandhar 2 Release) रिलीज होने जा रही है और इसी बीच अब फिल्म के टीजर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है.
Dhurandhar Sequel Teaser: ‘धुरंधर 2’ के टीजर में होगा धमाका

फिल्ममेकर आदित्य धर (Aditya Dhar) को अच्छे से अब दर्शकों की नब्ज के बारे में पता है. वो इतनी बेहतरीन ब्लाकबस्टर देने के बाद अब ये बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं कि उनके दर्शक निराश हों, इसीलिए उन्होंने ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2 The Revenge) के टीजर को इतना खतरनाक बनाया है कि इसे सेंसर की तरफ से A सर्टिफिकेट मिला है.
दरअसल न्यूज18 शोशा की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 19 जनवरी को फिल्म के टीजर को पास किया है और इसे A सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है. वहीं इस टीजर की ड्यूरेशन करीब 1 मिनट 48 सेकेंड बताई जा रही है, जो कि बॉर्डर 2 फिल्म के साछ अटैच कर के सिनेमाघरों में सबसे पहले दिखाया जाएगा.
Dhurandhar 2 Leaks: धुरंधर 2 का टीजर हुआ लीक

लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी क्लिप्स भी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोगों का ये कहना है कि बॉर्डर 2 के साथ रिलीज होने वाला टीजर किसी ने पाइरेट करे के लीक कर दिया है. क्योंकि वायरल क्लिप में यंग रणवीर सिंह को मशीन गन चलाते हुए दिखाया जा रहा है, जो कि पहले फिल्म के पार्ट में नही था.
Dhurandhar 2 Release Date: क्या है लीक टीजर की सच्चाई
DhurandharTheRevenge *Official Teaser* certified ‘A’ by CBFC on 19th January.
Runtime: 1 minute 48 seconds.#Dhurandhar2🔥💥 pic.twitter.com/bM69Kocgvr
— Daredevil (@Daredevil_boy) January 19, 2026
कई लोग ऐसा भी कह रहे हैं कि ये टीजर का बस एक छोटा सा हिस्सा है जो दिखाया गया है. खैर सच क्या है और झूठ क्या है ये तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा. फिलहाल फैंस के लिए तो अच्छी खबर ये ही है कि रिलीज होने वाला टीजर बेहद ही खतरनाक होने वाला है, जो कि आप सबको को फुल ऑन एंटरटेंमेंट देगा.
Read More: Happy Patel और Rahu Ketu की ही राह पर निकल पड़ी The Raja Saab, बॉक्स ऑफिस ने किया मेकर्स को निराश


Download Android App
Download iOS App




