Happy Patel और Rahu Ketu की ही राह पर निकल पड़ी The Raja Saab, बॉक्स ऑफिस ने किया मेकर्स को निराश

Summary :

Tuesday Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में चल रही हैं, जिनमें से कुछ तो काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन वहीं कुछ का बंटा धार हो रखा है. तो चलिए जानते हैं कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस, राहु केतु और द राजा साब में से कौन सी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कौन सी फिल्म अब डूबने की कागार पर है. 1. Happy Patel: Khatarnaak Jasoos आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी स्पाय-कॉमेडी ‘हैप्पी पटेल’ से सबको काफी उम्मीदें थीं, खासकर इमरान खान के कैमियो…

Tuesday Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में चल रही हैं, जिनमें से कुछ तो काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन वहीं कुछ का बंटा धार हो रखा है. तो चलिए जानते हैं कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस, राहु केतु और द राजा साब में से कौन सी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है और कौन सी फिल्म अब डूबने की कागार पर है.

1. Happy Patel: Khatarnaak Jasoos

Tuesday Box Office Collection
Tuesday Box Office Collection (Source: Social Media)

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी स्पाय-कॉमेडी ‘हैप्पी पटेल’ से सबको काफी उम्मीदें थीं, खासकर इमरान खान के कैमियो और ‘डेली बेली’ जैसे नॉस्टैल्जिया के कारण सबको ये लग रहा था कि ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएगी. लेकिन अगर कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने चौथे दिन यानि कि सोमवार को करीब ₹0.40 करोड़ की कमाई करी है. वहीं अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये लगभग ₹4.75 करोड़ का रहा है. फिल्म की कमाई देखकर ये साफ पता चल रहा है कि दर्शकों को ये ज्यादा पसंद नही आई है, ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि ये फिल्म अपना मेकिंग बजट भी निकाल पाएगी या नहीं.

2. Rahu Ketu

Tuesday Box Office Collection
Tuesday Box Office Collection (Source: Social Media)

वहीं अगर बात करें वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट स्टारर राहु केतु की तो ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. हालांकि ऐसा माना जा रहा था कि ‘फुकरे’ की ये जोड़ी लोगों को एंटरटेन कर के लोगों को सिनेमाघरों तक लाएगी, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ. अगर ‘राहु केतु’ के चौथे दिन की कमाई को लेकर बात करें तो सोमवार को फिल्म ने ₹0.45 करोड़ का कारोबार किया, जो इसके शुरुआती दिनों से काफी खराब था.

वहीं अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो चार दिनों के बाद फिल्म का कलेक्शन ₹4.85 करोड़ तक पहुंच गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म शायद ही अपने 25 करोड़ के लागत को निकाल पाएगी.

3. The Raja Saab

Tuesday Box Office Collection
Tuesday Box Office Collection (Source: Social Media)

मारुति के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भले ही धीमी रफ्तार से कमाई की, पर रिलीज के 11 दिन पूरे होने के बाद दुनियाभर में इसने 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि इसे फ्लॉप फिल्म कहा जा रहा है, पर हाइप होने की वजह से फिल्म का कलेक्शन अच्छा खासा हो गया है. ‘द राजा साब’ की बात करें तो, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

लेकिन फिल्म ने अभी तक देशभर में कुल 140.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘द राजा साब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब एक हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन ये फिल्म अभी तक अपना आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई है.

Tuesday Box Office Collection: कमाई के लिए बेहद ही कम समय

ऐसे में अब इन तीनों ही फिल्मों के पास कमाई करने के लिए ज्यादा समय नहीं है, क्योकि जल्द ही बॉर्डर 2 भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और इस फिल्म की हाइप को देखते हुए ये कहना गलत नही होगा कि बॉक्स ऑफिस पर अब सनी देओल की ये फिल्म ही राज करते हुए दिखाई देगी.

Read More: Box Office Day 3: ‘Rahu Ketu’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘Happy Patel’ को पटका, जानें कैसा रहा दोनों फिल्मों का प्रदर्शन

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।