एथनिक लुक में लगाएं चार चांद! लड़कियों के लिए 5 सबसे Stylish Mehndi Patterns

Summary :

Mehndi Designs for Girls: मेहंदी लगाने का शौक कई महिलाओं को होता है। आखिर, हाथों पर गहरे रंग की मेहंदी डिजाइन्स किसी नहीं पसंद। त्यौहार हो या शादी, मेहंदी के बिना हर श्रृंगार अधूरा है। मेहंदी लगाने का ट्रेंड सदियों से चला आ रहा है। सुहागन हो या कुंवारी, मेहंदी महिलाओं के एथनिक लुक में चार चांद लगाने का काम करती है। चाहे सिंपल हो या कॉम्प्लेक्स, हर डिजाइन की मेहंदी हाथों पर सुंदर दिखती है। यहां पर कुछ Simple Mehndi Designs for Girls दिए गए हैं, जिन्हें आप भी आसानी से ट्राई कर सकते हैं। Mehndi Designs for Girls Simple: 5 सबसे ट्रेंडिंग मेहंदी…

Mehndi Designs for Girls: मेहंदी लगाने का शौक कई महिलाओं को होता है। आखिर, हाथों पर गहरे रंग की मेहंदी डिजाइन्स किसी नहीं पसंद। त्यौहार हो या शादी, मेहंदी के बिना हर श्रृंगार अधूरा है। मेहंदी लगाने का ट्रेंड सदियों से चला आ रहा है। सुहागन हो या कुंवारी, मेहंदी महिलाओं के एथनिक लुक में चार चांद लगाने का काम करती है।
चाहे सिंपल हो या कॉम्प्लेक्स, हर डिजाइन की मेहंदी हाथों पर सुंदर दिखती है। यहां पर कुछ Simple Mehndi Designs for Girls दिए गए हैं, जिन्हें आप भी आसानी से ट्राई कर सकते हैं।

Mehndi Designs for Girls Simple: 5 सबसे ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स

1. Gol Tikki Mehndi Design

Mehndi Designs for Girls
Mehndi Designs for Girls (Photo: Social Media)
यह सबसे पुराना और सबसे सरल डिज़ाइन है। इसमें हथेली के बीच में एक बड़ा गोल घेरा बनाया जाता है और उसके चारों ओर छोटे-छोटे डॉट्स बनाई जाती हैं। इसे बनाने के लिए हथेली के बीच में एक सिक्का रखें और उसके चारों ओर आउटलाइन बनाएं, फिर उसे अपनी पसंद के पैटर्न से भरें। उंगलियों के पोरों को पूरी तरह से मेहंदी से भर दें। यह दिखने में बेहद सुंदर लगती हैं।

2. Arabic Mehndi Design

Mehndi Designs for Girls
Mehndi Designs for Girls (Photo: Social Media)

अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन हमेशा से ही ट्रेंड में रही है। इसमें पूरे हाथ को भरने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इसे बनाने के लिए कलाई से शुरू करते हुए एक टेढ़ी लाइन खींचकर Index Finger तक ले जाएं। अब इसमें बड़े-बड़े फूल और पत्तियां बनाएं। इसके बाद, डिजाइन को कंप्लीट करने के लिए फूलों और पत्तियों पर मेहंदी से हल्की शेडिंग करें।

3. Criss Cross Mehndi Design

Mehndi Designs for Girls
Mehndi Designs for Girls (Photo: Social Media)
कलाई को उभार देते हुए क्रिस-क्रॉस मेहंदी डिजाइन हैवी पैटर्न के लिए बेस्ट है। यह डिजाइन ज्यादातर बैक हैंड पर बनाई जाती है। जाल जैसी दिखने वाली ये डिजाइन तीज-त्योहारों के हिसाब से बेहतरीन विकल्प होती है।

4. Finger Mehndi Design

Mehndi Designs for Girls
Mehndi Designs for Girls (Photo: Social Media)
अगर आप पूरी हथेली पर मेहंदी नहीं लगाना चाहते, तो सिर्फ उंगलियों पर डिज़ाइन बना सकते हैं। आजकल यह काफी ट्रेंड में भी है। इसे बनाने के लिए उंगलियों के बीच में रिंग जैसे पैटर्न बनाएं। इन्हें आप अलग-अलग तरीकों से बना सकते हैं। जैसे प्लेन लाइन और डॉट्स या फिर जालीदार रिंग। इसे बनाने में मात्र 5 से 10 मिनट लगते हैं।

5. Jewellery Mehndi Design

Mehndi Designs for Girls
Mehndi Designs for Girls (Photo: Social Media)
हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए ज्वेलरी स्टाइल वाला ये मेहंदी पैटर्न परफेक्ट है। इसमें झुमके और गहने जैसी डिजाइन क्रिएट करते हुए फूल बनाए जाते हैं। फिंगर पर किए गए ग्रिड वर्क इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं। यह मेहंदी डिजाइन किसी भी शादी के फंक्शन में बेहद खूबसूरत लगती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।