Yellow Salwar Suit Designs: बसंत पंचमी पर पहनें ये लेटेस्ट डिज़ाइन के येलो सलवार सूट, निखर उठेगा लुक

Yellow Salwar Suit Designs

Yellow Salwar Suit Designs: सरस्वती पूजा पर पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग ज्ञान, शांति और सकारात्मकता का प्रतीक होता है। इसी वजह से इस खास दिन पर ज्यादातर लोग पीले कपड़े पहनना पसंद करते हैं। लेकिन हर बार वही सादा लुक बोरिंग लग सकता है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी पूजा की ड्रेस सादी होते हुए भी सबसे अलग दिखे, तो सही डिजाइन चुनना बहुत जरूरी है। ऐसे में यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे खूबसूरत और ट्रेंडिंग येलो सूट डिजाइन्स, जो आपको स्टाइलिश लुक देंगे और सरस्वती पूजा पर आपकी खूबसूरती को और निखार देंगे।

Yellow Salwar Suit Designs: बसंत पंचमी पर पहनें ये लेटेस्ट डिज़ाइन के येलो सलवार सूट

1. Embroidered Yellow Suit

Yellow Salwar Suit Designs
Yellow Salwar Suit Designs( Source: Social Media)

सरस्वती पूजा के लिए हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला येलो सूट बहुत अच्छा ऑप्शन होता है। यह सादा होने के साथ-साथ बहुत खूबसूरत भी लगता है। पूजा के माहौल में यह लुक काफी एलिगेंट दिखाई देता है। इसे हल्के गहनों के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

2. Yellow Anarkali Suit

Yellow Salwar Suit Designs( Source: Social Media)
Yellow Salwar Suit Designs( Source: Social Media)

अगर आप ग्रेसफुल और थोड़ा रॉयल लुक चाहती हैं, तो येलो अनारकली सूट एक बेहतरीन चॉइस है। इसका फ्लो और डिजाइन पूजा के लिए परफेक्ट रहता है। दुपट्टे के साथ यह लुक और भी खास बन जाता है। यह हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है।

3. Yellow Patiala Suit

Yellow Salwar Suit Designs( Source: Social Media)
Yellow Salwar Suit Designs( Source: Social Media)

आप चाहे तो इस साल बसंत पंचमी के खास त्यौहार पर अपने लुक को एलिगेंट टच दे सकती हैं। इसके लिए आप कुछ इस तरह के येलो कलर एल्बो स्लीव यू नेक पटियाला सूट को शामिल कर सकती हैं। इस तरह ले सूट डिजाइंस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे। इसके साथ आप कुछ मैचिंग एक्सेसरीज भी शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

4. Yellow Velvet Suit

Yellow Salwar Suit Designs( Source: Social Media)
Yellow Salwar Suit Designs( Source: Social Media)

हर साल की तरह इस साल भी बसंत पंचमी पर अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने का सोच रही हैं, तो आपके लिए इस तरह का येलो वेलवेट सलवार सूट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप बसंत पंचमी के दिन पहनकर अपने ऑफिस या कॉलेज जा सकती हैं। इस तरह के आउटफिट को आप बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

5. Yellow Cotton Suit

Yellow Salwar Suit Designs( Source: Social Media)
Yellow Salwar Suit Designs( Source: Social Media)

पूजा के दिन आराम सबसे जरूरी होता है। ऐसे में कॉटन येलो सूट सबसे सही ऑप्शन माना जाता है। यह हल्का होता है और पूरे दिन पहनने में आराम देता है। सादा होते हुए भी यह लुक साफ और सुंदर दिखता है।

Also Read: 10 Gram Gold Jhumka Designs With Price​: दुल्हन के कान की शोभा बढ़ाते हैं ऐसे लटकन वाले सोने के झुमके, 10 ग्राम में मिलेगा क्लासी लुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।