4 लाख पहुंचेगा चांदी का भाव! 1 महीने में 1 लाख रुपये हुई मंहगी, जानें कैसे करें निवेश

Summary :

Experts Warning on Silver Price:  सोने का भाव अक्सर चर्चा में रहता था लेकिन चांदी के भाव अब सातवें आसमान पर है औऱ थमने का नाम नहीं ले रहा है। चांदी के में हर दिन बंपर उछाल दर्ज किया जा रहा है जिससे बाजार में हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे है। चांदी में निवेश करने वालों की भी अभी चांदी होती हुए नजर आ रही है क्योंकि सिर्फ दो दिन में ही चांदी में लगभग 32 हजार रुपये का उछाल आया है और 1 महीने में लगभग चांदी 1 लाख रुपये तक महंगी हो गई है जिसने सभी को…

Experts Warning on Silver Price:  सोने का भाव अक्सर चर्चा में रहता था लेकिन चांदी के भाव अब सातवें आसमान पर है औऱ थमने का नाम नहीं ले रहा है। चांदी के में हर दिन बंपर उछाल दर्ज किया जा रहा है जिससे बाजार में हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे है। चांदी में निवेश करने वालों की भी अभी चांदी होती हुए नजर आ रही है क्योंकि सिर्फ दो दिन में ही चांदी में लगभग 32 हजार रुपये का उछाल आया है और 1 महीने में लगभग चांदी 1 लाख रुपये तक महंगी हो गई है जिसने सभी को चौंका दिया है।

माना जा रहा है कि चांदी के भाव में ऐसी तेजी रही तो जल्द ही वर्ष 2026 में 4 लाख का भाव प्रति किलोग्राम चांदी पार कर सकता है। विस्तार से जानते है कि चांदी में कैसे निवेश करें और कीमतों पर एक्सपर्ट की क्या राय है।

Silver Rate Hikes

Experts Warning on Silver Price
Experts Warning on Silver Price

चांदी अभी ऑल टाईम हाई पर है और बाजार में कई रिकॉर्ड बना दिए है। बता दें कि आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 20 जनवरी 2026 को बाजार खुलते ही चांदी 3,19,949 रुपये प्रति किलोग्राम के सबसे उच्च कीमत स्तर पर पहुंच गया है और कई नए रिकॉर्ड भी बना दिए है। अभी भी चांदी लगभग 7 हजार रुपये के तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। ग्लोबल टेंशन के चलते चांदी के भाव में भारी उछाल देखने को मिल रहा है साथ ही कई कारण भी कीमतों को प्रभावित कर रहे है।

Experts Warning on Silver Price

Experts Warning on Silver Price
Experts Warning on Silver Price

चांदी की कीमतों को कई कारणों ने प्रभावित किया है, ग्लोबल टेंशन, युद्ध, मुनाफाखोरी और सुरक्षित निवेश की ओर रुख करने के कारण कीमतों में भारी उछाल आया है। जानते है एक्सपर्ट इसपर क्या कहते है।

  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले से पहले डॉलर सूचकांक में अस्थिरता के कारण इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है।
  • ट्रंप के एक बार टैरिफ बयान को लेकर वैश्विक बाजार में हलचल मची हुई है।
  • ग्लोबल टेंशन और ग्रीनलैंड पर कब्जे के दावे को लेकर निवेशक सुरक्षित निवेश की तरफ रुख कर रहे है।
  • अमेरिकी ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदें बुलियन की कीमतों को मजबूती दे रही हैं।
  • सौर ऊर्जा, EV, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग के साथ ही सुरक्षित निवेश के रूप में चांदी की बढ़ती मांग ने कीमत को मजबूत किया है।

Investment in Silver

Investment in Silver 
Investment in Silver 

चांदी को अब सुरक्षित निवेश के लिए भी देखा जा रहा है साथ ही बंपर उछाल के बाद मुनाफा भी ज्यादा हो रहा है जानते है निवेश करने के तरीके।

  • जान-पहचान या बड़े ज्वेलर्स से चांदी खरीद सकते है और निवेश कर सकते है लेकिन ध्यान रहे कि चांदी हमेशा BIS हॉलमार्क्ड की ही खरीदनी चाहिए।
  • स्टॉक बाजार पर शेयरों की तरह ट्रेड ही चांदी की कीमतों पर आधारित ही SILVER ETF रहता है जिसमें स्टॉक को खरीदा जा सकता है या ट्रेडिंग की जा सकती है।
  • मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर हर दिन की कीमत पर चांदी को खरीद सकते है और बंपर उछाल के बाद बेच भी सकते है लेकिन इसमें रिस्क की संभावना ज्यादा मानी जाती है।

ALSO READ: चांदी ने रचा इतिहास, पहली बार भाव 3 लाख के पार, जानें क्यों आई बंपर तेजी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।