Mana Shankara Vara Prasad Garu BO collection day 8: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है और अब 200 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
Mana Shankara Vara Prasad Garu BO collection day 8: दूसरे सोमवार को भी मजबूत रही पकड़

फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे सोमवार को भी अच्छी कमाई की है। हालांकि वीकडे होने की वजह से कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पहली बार सिंगल डिजिट में आकर भी दमदार आंकड़ा छू लिया।
Mana Shankara Vara Prasad Garu 8 वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अर्ली ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 8 वें दिन करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की , इसके साथ ही 8 दिनों का कुल कलेक्शन 165.90 करोड़ रुपये हो गया है
Mana Shankara Vara Prasad Garu Box office: अब तक की दिनवार कमाई पर एक नजर

- प्रीमियर शो: 9.35 करोड़
- पहला दिन: 32.25 करोड़
- दूसरा दिन: 18.75 करोड़
- तीसरा दिन: 19.50 करोड़
- चौथा दिन: 22 करोड़
- पांचवां दिन: 19.50 करोड़
- छठा दिन: 18.90 करोड़
- सातवां दिन: 17.65 करोड़
Mana Shankara Vara Prasad Garu Box office: ‘वाल्टेयर वीरैया’ का रिकॉर्ड टूटा

‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ ने चिरंजीवी की पिछली कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म अब ‘वाल्टेयर वीरैया’ के 161.06 करोड़ के भारतीय कलेक्शन को पार कर चुकी है।
Mana Shankara Vara Prasad Garu ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
- भोला शंकर – 30.63 करोड़
- आचार्य – 56.14 करोड़
- गॉडफादर – 74.03 करोड़
- वाल्टेयर वीरैया – 161.06 करोड़
Mana Shankara Vara Prasad Garu क्या 200 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?

जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
Read More: Neha Kakkar Divorce Rumors: क्या वाकई टूट रहा है नेहा कक्कड़ का घर….


Download Android App
Download iOS App




