Toyota की EV सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री! पहली इलेक्ट्रिक SUV से Creta–Mahindra को सीधी टक्कर

Summary :

Toyota Urban Cruiser Ebella Revealed: Toyota ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी अर्बन क्रूजर एबेला को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही टोयोटा ने आधिकारिक रूप से भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में एंट्री कर ली है। यह एक मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा BE 6 और विनफास्ट VF6 जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। Toyota Urban Cruiser Ebella Revealed: Design and Exterior टोयोटा अर्बन क्रूज़र एबेला, मारुति ई-विटारा पर आधारित है, लेकिन इसका लुक थोड़ा अलग और ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसके फ्रंट में स्लीक…

Toyota Urban Cruiser Ebella Revealed: Toyota ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी अर्बन क्रूजर एबेला को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही टोयोटा ने आधिकारिक रूप से भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट में एंट्री कर ली है। यह एक मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा BE 6 और विनफास्ट VF6 जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।

Toyota Urban Cruiser Ebella Revealed: Design and Exterior

टोयोटा अर्बन क्रूज़र एबेला, मारुति ई-विटारा पर आधारित है, लेकिन इसका लुक थोड़ा अलग और ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसके फ्रंट में स्लीक एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) दी गई हैं, जो इसे एक मॉडर्न अपील देती हैं। इसके अलावा स्मूथ फ्रंट बम्पर और क्लीन डिजाइन इसे बाकी इलेक्ट्रिक एसयूवी से अलग पहचान दिलाते हैं।

Toyota Urban Cruiser Ebella Revealed ( source: social media )
Toyota Urban Cruiser Ebella Revealed ( source: social media )

Toyota Urban Cruiser Ebella EV Unveiled: Battery, Power and Range

टोयोटा एबेला दो बैटरी ऑप्शनस के साथ आती है।

  • पहला ऑप्शन है 49 kWh की बैटरी, जो 142 बीएचपी की पावर देती है।
  • दूसरा और बड़ा विकल्प है 61 kWh की बैटरी, जिससे 172 बीएचपी की पावर मिलती है।

एआरएआई के अनुसार, बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 543 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इतनी लंबी रेंज भारतीय ग्राहकों की सबसे बड़ी चिंता—चार्जिंग और दूरी को काफी हद तक दूर करती है।

Toyota Urban Cruiser Ebella Revealed ( source: social media )
Toyota Urban Cruiser Ebella Revealed ( source: social media )

Toyota Urban Cruiser: Interior and Features

अंदर से अर्बन क्रूज़र एबेला का केबिन मारुति की ई-विटारा जैसा है, लेकिन इसमें कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें

  • 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,
  • 10.1 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स,
  • और JBL साउंड सिस्टम मिलता है।

ये सभी फीचर्स इसे एक आधुनिक और आरामदायक इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाते हैं।

Safety and ADAS features

सुरक्षा के मामले में टोयोटा ने कोई समझौता नहीं किया है। एबेला में स्टैंडर्ड तौर पर 7 एयरबैग दिए गए हैं। वहीं इसके टॉप वेरिएंट में लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) मिलता है, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाता है।

Toyota Urban Cruiser Ebella Revealed ( source: social media )
Toyota Urban Cruiser Ebella Revealed ( source: social media )

Warranty, Battery Schemes and Buyback Offers

ग्राहकों की चिंता को कम करने के लिए टोयोटा कई खास योजनाएं लेकर आई है। कंपनी

  • 8 साल की बैटरी वारंटी,
  • बैटरी ऐज़ अ सर्विस (BaaS) रेंटल प्रोग्राम,
  • और 60% बायबैक एश्योरेंस स्कीम दे रही है।
  • ये सुविधाएं इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने में भरोसा बढ़ाती हैं।
  • Toyota Urban Cruiser Ebella Revealed ( source: social media )
    Toyota Urban Cruiser Ebella Revealed ( source: social media )

Booking and Launch Details

टोयोटा अर्बन क्रूज़र एबेला की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक 25,000 रुपये की रिफंडेबल राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी कीमत और वेरिएंट की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी जल्द ही आधिकारिक लॉन्च और कीमत का ऐलान कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Low budget, 75 Kmpl का Mileage! ₹1 लाख से भी कम में मिल रहीं ये 5 Best Bikes

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।