Kung Fu Hustle फेम एक्टर Bruce Leung का निधन, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

Summary :

 Bruce Leung Death News: पॉपुलर मार्शल आर्ट स्टार Bruce Leung का 77 साल की उम्र में दुखद निधन हो गया, बताया जा रहा है कि 14 जनवरी को अचानक हार्ट अटैक होने की वजह से उन्हें गंभीर समस्याएं हुई और छह घंटे तक डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, पर फिर भी इसके बावजूद उनका निधन हो गया. लियुंग की इच्छा थी कि अंतिम संस्कार प्राइवेटली ही किया जाए, इसलिए उनके परिवार ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. हालांकि, उनकी पत्नी सोंग जियांग ने आज (20 जनवरी) को उनके सीनियर स्टूडेंट डैनी के जरिए उनके निधन की सूचना देते हुए…

 Bruce Leung Death News: पॉपुलर मार्शल आर्ट स्टार Bruce Leung का 77 साल की उम्र में दुखद निधन हो गया, बताया जा रहा है कि 14 जनवरी को अचानक हार्ट अटैक होने की वजह से उन्हें गंभीर समस्याएं हुई और छह घंटे तक डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, पर फिर भी इसके बावजूद उनका निधन हो गया. लियुंग की इच्छा थी कि अंतिम संस्कार प्राइवेटली ही किया जाए, इसलिए उनके परिवार ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

हालांकि, उनकी पत्नी सोंग जियांग ने आज (20 जनवरी) को उनके सीनियर स्टूडेंट डैनी के जरिए उनके निधन की सूचना देते हुए कहा कि, “ब्रूस लियुंग का 14 जनवरी, 2026 को शाम 4 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया. डॉक्टरों के छह घंटे के अथक प्रयासों के बावजूद भी उनका निधन हो गया है.”

Bruce Leung Passed Away At 77: किसने दी एक्टर के मौत की मौत की जानकारी

Bruce Leung Death News
Bruce Leung Death News (Source: Social Media)

हांगकांग स्टंटमैन एसोसिएशन के अध्यक्ष चिन का-लोक ने लियुंग की पत्नी सोंग जियांग की ओर से उनके निधन की सूचना जारी की. चिन का-लोक ने बताया कि लियुंग का परिवार अंतिम संस्कार को सादगीपूर्ण रखना चाहता था, लेकिन उनकी मृत्यु के कारण को लेकर अटकलों और उनकी उम्र को लेकर उठ रहे सवालों के चलते उन्होंने साफ तौर पर सूचना जारी करने का निर्णय लिया.

Bruce Leung Death Reason: क्या थी मौत की वजह

Bruce Leung Death News
Bruce Leung Death News (Source: Social Media)

चिन ने अपने सीनियर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, “जब हमने मार्शल आर्ट की शुरुआत की थी, तब वे पहले से ही एक सुपरस्टार और मार्शल आर्ट निर्देशक थे. मुझे फिल्म ‘चेन जेन’ में सहायक के रूप में काम करने का अनमोल अनुभव मिला था, और वे यादें आज भी मेरे मन में ताज़ा हैं. अंतिम संस्कार उनकी पत्नी द्वारा 26 जनवरी को शेन्ज़ेन में किया जाएगा, और हमारा संगठन भी बाद में एक बैठक करेगा जिसमें हम शोक सभा आयोजित करने पर चर्चा करेंगे”.

 Bruce Leung Death News: चिन ने अपने सीनियर के लिए क्या कहा

Bruce Leung Death News
Bruce Leung Death News (Source: Social Media)

आगे बात करत हुए चिन ने कहा कि “उन्होंने अपने जीवन भर का सारा ज्ञान फिल्म और टेलीविजन में लगाया और एक बेहतर एक्शन डायरेक्टर बनें. साथ ही, एक एक्टर के रूप में उन्होंने कई क्लासिक किरदारों को जीवंत किया, जिन्हें दर्शकों ने दिल से सराहा और हम जैसे साथी फिल्मकारों ने भी उनकी बहुत प्रशंसा की”. चिन ने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, “भाई लियुंग, बीजिंग में बर्फ गिर रही है, आसमान में बादल छाए हुए हैं और मुझे आपकी याद आ रही है”.

Bruce Leung Death Reason: किन फिल्मों में किया था काम

Bruce Leung Death News
Bruce Leung Death News (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्रूस लियुंग ने कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया है, जैसे कि कुंग फू हसल, ड्रेगन मास्टर, कुंग फू शेफ्स और कुंग फू फाइटर, गौरतलब है कि कुंग फू से प्यार करने वाले एक्टर ने ज्यादातार फिल्मे कुंग फू पर ही की है. ऐसे में आज उनके निधन की खबर सुनने के बाद फैंस के बीच हर तरफ गम का माहौल बना हुआ है.

Read More: Border 2 ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में फिल्म ने सबको किया हैरान

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।