Border 2 Advance Booking: बॉलीवुड में अपनी दहाड़ से सबको खामोश कर देने वाले एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं. क्योंकि इस फिल्म की रिलीज से पहले ही काफी बज़ बना हुआ है. खास तौर पर अगर बात करें इस हफ्ते के एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो शुरूआत बड़ी ही धमाकेदार रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई थी और 24 घंटों के अंदर ही इसने सनी देओल की पिछली कई बड़ी हिट फिल्म के एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. ये हाल ही में आई हिट फिल्म ‘धुरंधर’ और पैन इंडिया एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ को भी पीछे छोड़ती दिखाई दे रही है.
Border 2 Advance Booking Collection: कितनी हुई एडवांस बुकिंग

बता दें कि भारत में बीते दिन सोमवार की सुबह ‘बॉर्डर 2‘ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी और मंगलवार तक, बुकिंग शुरू होने के बाद 24 घंटे के अंदर ही, पहले दिन की कमाई ₹2.5 करोड़ से ज्यादा हो गई. अगर सैक्निल्क ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार मानें तो, फिल्म ने देशभर में 11,000 शोज़ में 73,000 टिकटें बेच दी हैं. जैसे-जैसे और शो खुलेंगे, बिक्री की रफ्तार और बढ़ेगी, वहीं मंगलवार सुबह तक BookMyShow पर हर एक घंटे के अंदर 2,000 से ज्यादा टिकटें बिक रही थीं, और यह रफ्तार हर घंटे बढ़ती जा रही थी.
Border 2 Box Office: रिलीज से पहले ही टूटे रिकॉर्ड

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज में अभी तीन दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी पहले दिन की एडवांस बुकिंग की कमाई सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के आंकड़े को भी पार कर चुकी है. ‘जाट’ ने एडवांस बुकिंग में 2.4 करोड़ रुपये कमाए थे और पहले दिन की कमाई 9 करोड़ रुपये रही थी. इस समय तक रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि सनी देओल की पिछली बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ ने लगभग 2.2 करोड़ रुपये कमाए थे. इसका मतलब है कि ‘बॉर्डर 2’ इन दोनों फिल्मों से आगे निकल रही है.
‘धुरंधर’ ने 28 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जबकि ‘गदर 2’ ने पहले दिन 40 करोड़ रुपये कमाए थे. एडवांस बुकिंग में इन दोनों फिल्मों से आगे निकलना ‘बॉर्डर 2’ के लिए एक अच्छा संकेत है और इस हिसाब से अलग देखें तो फिल्म के पहले दिन की कमाई भी काफी अच्छी रहेगी.
Border 2 Advance Booking: कब होगी फिल्म रिलीज

जेपी दत्ता की 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का ये अगला सीक्वेल होगा, 2026 में रिलीज होने वाली ये फिल्म अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित की गई एक वॉर ड्रामा फिल्म है. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं बॉर्डर 2 को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म रिपब्लिक डे से पहले 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Read More: Akshay Kumar के काफिले की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, जानें पत्नी ट्विंकल के साथ हादसे में क्या हुआ?


Download Android App
Download iOS App




