Akshay Kumar Accident: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना बीते दिन सोमवार को अपनी विदेश यात्रा पूरी कर के शाम के समय मुंबई लौटे ही थे कि उनके साथ एक हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि जब एक्टर एयरपोर्ट से जुहू स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. वो टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो उछलकर अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले की एक गाड़ी से जा टकराया और फिर उस टक्कर की वजह से सुरक्षाकर्मी की गाड़ी सीधे एक्टर की SUV से भिड़ गई.
इस घटना के होते ही हर तरफ अफड़ा तफड़ी का माहौल बन गया, लेकिन अच्छी बात ये है कि इस दौरान एक्टर और उनकी पत्नी के साथ उनकी टीम के लोगों को भी कुछ नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि ऑटो चालक को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जो हैरान करने वाला और काफी गंभीर है.
Akshay Kumar Road Accident Mumbai: ऑटो में फंसा शख्स
View this post on Instagram
इस बीच घटना स्थल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोगों की काफी भीड़ देखी जा सकती है. भीड़ के बीच एक ऑटो खड़ा दिख रहा है, जिसके आस पास लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. इस ऑटो के बीच एक शख्स फंसा दिख रहा है, जो बेचैन और परेशान है. वीडियो देखकर जाहिर हो रहा है कि शख्स को गंभीर चोटे आईं है, लेकिन वो सही सलामत है.
शख्स पूरे होश में लोगों से बात करता दिख रहा है और खुद को बाहर निकालने की गुहार लगा रहा है. वीडियो में मौके पर पहुंची पुलिस भी कार्रवाई करती दिख रही है, लोग उस शख्स को पानी देने के बाद उसे निकालने की कोशिश करते हुए भी दिख रहे हैं.
Akshay Kumar Twinkle Khanna Accident: भयानक था हादसा

बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में मर्सिडीज कार के ड्राइवर घायल हो गए हैं, जिनको जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. यह घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, हादसे में कुल दो लोगों के घायल होने की सूचना है.
इस घटना की जानकारी मिलते ही फैंस और अक्षय के शुभचिंतकों को काफी परेशान देखा गया, लकिन हम बता दें कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक्टर विल्कुल सेफ हैं. बताया जा रहा है कि हादसे में कार चालक के अलावा ऑटो रिक्शा में सवार दो लोग भी चोटिल हुए हैं. घटना स्थल से सामने आए वीडियो और तस्वीरें हादसे की गंभीरता को साफ तौर पर दिखाते हैं.
Akshay Kumar Accident: छुट्टी मना कर लौटे थे अक्षय

गौरतलब है कि अक्षय कुमार हाल ही में अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ विदेश से मुंबई लौटे थे. क्योंकि एक्टर अपनी पत्नी संग सिल्वर जुबली सेलिब्रेट करने के लिए बाहर गए हुए थे. मुंबई लौटने के कुछ ही घंटों बाद उनके काफिले के साथ यह हादसा हो गया, जिसने सभी को चौंका दिया. हाल ही में अक्षय और ट्विंकल ने अपनी 25वीं वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया. ऐसे में अच्छी बात ये है कि कपल का वेकेशन अच्छा बीतने के बाद उनके साथ कुछ ऐसी दुर्घटना नही हुई, जो कि काफी गंभीर हो.


Download Android App
Download iOS App




