Rashmika on Wedding Rumours: क्या रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सच में शादी करने वाले हैं?

Summary :

Rashmika on Wedding Rumours: साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप गलियारों तक सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है- क्या रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सच में शादी करने वाले हैं? हाल ही में जब इन चर्चाओं पर रश्मिका से सवाल किया गया, तो उनका जवाब सुनकर फैंस और भी कन्फ्यूज हो गए। Rashmika on Wedding Rumours: चार साल से चल रही हैं शादी की चर्चाएं साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपनी…

Rashmika on Wedding Rumours: साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप गलियारों तक सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है- क्या रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सच में शादी करने वाले हैं? हाल ही में जब इन चर्चाओं पर रश्मिका से सवाल किया गया, तो उनका जवाब सुनकर फैंस और भी कन्फ्यूज हो गए।

Rashmika on Wedding Rumours: चार साल से चल रही हैं शादी की चर्चाएं

Rashmika on Wedding Rumours
Rashmika on Wedding Rumours ( Source : Social Media )

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। काफी समय से रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

Rashmika Vijay Relationship: फरवरी में शादी की अटकलें तेज

Rashmika Mandanna wedding
Rashmika Vijay relationship ( Source : Social Media )

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रश्मिका और विजय ने अक्टूबर 2025 में सगाई कर ली थी और अब दोनों फरवरी में शादी करने वाले हैं। इन खबरों के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया।

Rashmika Mandanna February Wedding: रश्मिका ने तोड़ी चुप्पी

Rashmika Vijay relationship
Rashmika Mandanna February wedding ( Source : Social Media )

शादी की अफवाहों पर पहली बार फीडबैक देते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा, “इन बातों को चार साल हो चुके हैं। जब इस बारे में बात करने का सही समय होगा, तब मैं खुद बोलूंगी।” उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह कैमरे के सामने अपनी निजी जिंदगी पर कोई बयान नहीं देंगी।

Rashmika Mandanna ‘ऑफ द रिकॉर्ड’ रखना चाहती हैं निजी जिंदगी

Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna ( Source : Social Media )

रश्मिका का कहना है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को निजी ही रखना चाहती हैं। इसी वजह से वह शादी और रिश्ते से जुड़े सवालों से दूरी बनाए हुए हैं।

फैंस को अब भी है इंतजार

हालांकि रश्मिका के बयान के बाद भी फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक घोषणा होगी। तब तक रश्मिका और विजय की शादी की खबरें चर्चा में बनी रहेंगी।

Read more: 2026 में हॉरर का नया रोमांच: बॉक्स ऑफिस पर डर की दस्तक!….

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।