Nitin Nabin National President: लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा को उसका नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल चुका है। नितिन नवीन (45) सोमवार को निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चने गए। वह इस पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे यवा नेता हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा आज 11 बजे होगी लेकिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने बीजेपी के भावी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सुरक्षा और कड़ी कर दी है। MHA सूत्रों के अनुसार उन्हें हाल ही में Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। अब नितिन नबीन की सुरक्षा की कमान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो संभाल रहे हैं।
Nitin Nabin Appointment News: आज भाजपा मुख्यालय में होगी औपचारिक घोषणा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी के. लक्ष्मण ने सोमवार को बताया कि नितिन नवीन के समर्थन में 37 सेट नामांकन दाखिल किए गए थे, जिन्हें जांच के बाद पूरी तरह वैध पाया गया। नामांकन वापसी की समय-सीमा खत्म होने के साथ ही नितिन नवीन एकमात्र उम्मीदवार रह गए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा आज यानी 20 जनवरी, मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में की जाएगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी की भी संभावना है।
Z Category Security: मिली Z कैटेगरी सुरक्षा

सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन को Z कैटेगरी सुरक्षा का फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से तैयार की गई थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। रिपोर्ट में संभावित खतरों को देखते हुए उच्च स्तरीय सुरक्षा की सिफारिश की गई थी, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने Z कैटेगरी की सुरक्षा को मंजूरी दी।
देश में दी जाने वाली प्रमुख सुरक्षा व्यवस्थाओं में से एक है, Z कैटेगरी सुरक्षा। इसके तहत व्यक्ति साथ 24 घंटे हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। जिनमें क्लोज प्रोटेक्शन टीम, एस्कॉर्ट वाहन और अन्य सुरक्षा के इंतजाम होंगे।
BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की राजनीतिक गतिविधियां और सार्वजनिक कार्यक्रम बढ़ने की संभावना है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें: BJP को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए नितिन नबीन! कल लेंगे शपथ


Download Android App
Download iOS App




