सावधान! दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी तूफानी हवाएं; जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj ka Mausam 20 Jan: देश में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 25 जनवरी के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश समेत कुल 9 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 50 की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। बारिश के चलते उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तापमान में कमी देखी जाएगी। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कि देश के बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Delhi Weather दिल्ली में आज यानी 20 जनवरी…

Aaj ka Mausam 20 Jan: देश में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 25 जनवरी के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश समेत कुल 9 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 50 की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। बारिश के चलते उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तापमान में कमी देखी जाएगी। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कि देश के बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Aaj ka Mausam 20 Jan
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में आज यानी 20 जनवरी को सुबह तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, वहीं दोपहर में धूप निकलने से राहत मिलेगी। हालांकि 23 जनवरी को राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आने वाले तीन-चार दिन सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। फिलहाल शीतलहर से राहत मिलेगी।

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 20 Jan
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। आज यानी 20 जनवरी को सुबह के समय 10 से अधिक शहरों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अयोध्या, कानपुर, बरेली, बाराबंकी और मेरठ में सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। IMD के मुताबिक, 22 से 25 जनवरी के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Bihar Weather

Aaj ka Mausam 20 Jan
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में 20 जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा। पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान और अन्य जिलों में तापमान 1-2 डिग्री तक गिर सकता है। पटना में आज अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम 13°C रहने की संभावना है। सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

Himachal Pradesh

Aaj ka Mausam 20 Jan
Himachal Pradesh News (Image- Social Media)

हिमाचल प्रदेश में आज यानी 20 जनवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शिमला का अधिकतम तापमान 14°C और न्यूनतम तापमान 2°C रहने का अनुमान है। वहीं, 23 जनवरी से तेज बारिश की संभावना है, जो मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। मनाली में आज अधिकतम तापमान -3°C और न्यूनतम तापमान -15°C रहेगा।

यह भी पढ़ें: ठंड से कांप रहा उत्तर भारत! दिल्ली-यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।