ठंड से कांप रहा उत्तर भारत! दिल्ली-यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj ka Mausam 19 Jan: उत्तर भारत में आज ठंड और बढ़ने वाली है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, बिहार और पहाड़ी राज्यों तक मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब कड़ाके की ठंड के साथ-साथ बारिश भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जनवरी को ठंड बढ़ सकती है और इसकी वजह यह है कि पश्चिमी हवाएं सही दिशा में चल रही हैं।…

Aaj ka Mausam 19 Jan: उत्तर भारत में आज ठंड और बढ़ने वाली है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, बिहार और पहाड़ी राज्यों तक मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब कड़ाके की ठंड के साथ-साथ बारिश भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जनवरी को ठंड बढ़ सकती है और इसकी वजह यह है कि पश्चिमी हवाएं सही दिशा में चल रही हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश की संभावना

Aaj ka Mausam 19 Jan
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में जहरीली धुंध और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई है कि प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शहर के कई हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हालांकि, शुक्रवार से मौसम बदल सकता है, क्योंकि IMD ने दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद प्रदूषण से राहत मिल सकती है।

Uttar Pradesh Weather: कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश

Aaj ka Mausam 19 Jan
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। दिन में धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हो रही है। यूपी के कुछ प्रमुख शहरों जैसे- नोएडा, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और आगरा में आज शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Bihar Weather: ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी

Aaj ka Mausam 19 Jan
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही। पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, सारण, दरभंगा, आरा, बक्सर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी में कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक धूप न निकलने के कारण दिन में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Uttarakhand Weather: बारिश और बर्फबारी की संभावना

Aaj ka Mausam 19 Jan
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने आज पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचे स्थानों पर बर्फ़बारी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj ka Mausam 19 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 21°C 09°C
शिमला 13°C 03°C
मुंबई 27°C 21°C
पटना 19°C 11°C
चेन्नई 28°C 21°C
जयपुर 23°C 12°C
कोलकाता 26°C 15°C
नैनीताल 17°C 06°C
भोपाल 24°C 12°C
लखनऊ 22°C 12°C
रांची 26°C 12°C

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का ‘डबल अटैक’, UP में बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी की भारी मार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।