Aaj ka Mausam 18 Jan: दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। सुबह के समय कई इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम हो जाती है कि कुछ भी ठीक से दिखाई नहीं देता। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते में शीतलहर की संभावना नहीं है, लेकिन कोहरे का असर अभी और जारी रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी तक हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, और फिर 19 और 21 जनवरी को दो और विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में बदलाव ला सकते हैं। इस दौरान घना कोहरा और ठंड बने रहने की संभावना है, खासकर उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में।
Delhi Weather

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है, और रविवार (18 जनवरी) को भी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। शनिवार रात से सर्द हवाएं और घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहे हैं, जिससे न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री तक गिर चुका है। अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह कोहरे के कारण सूरज की किरणें देर से दिखाई देंगी, लेकिन हल्के बादलों की वजह से धूप का असर धीरे-धीरे पड़ेगा।
राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीरतम स्तर पर पहुंच गया। आनंद विहार में सुबह 6:30 बजे AQI 489 दर्ज किया गया। वजीरपुर, रोहिणी, पंजाबी बाग और द्वारका जैसे 31 अन्य स्टेशनों पर भी स्थिति ‘गंभीर’ रही। GRAP-4 के तहत दिल्ली में निर्माण कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी है, दिन के समय शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन शाम को गलन की वजह से ठिठुरन बढ़ जाती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शीतलहर बनी रहने की संभावना व्यक्त की है।
Bihar Weather

बिहार में भी भीषण ठंड पड़ रही है। रविवार को राज्य के उत्तरी एवं दक्षिण भागों के 18 जिलों में घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पटना सहित आसपास इलाकों में हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा। पिछले कई दिनों से सबौर की रातें प्रदेश में सबसे सर्द हो रही है।
Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया है और यहां बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश व 3400 मीटर से ऊपर बर्फबारी हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App




