Cold Wave Alert जारी! दिल्ली-NCR-Bihar-UP समेत इन राज्यों में अगले 5 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड; देखें आज का Weather Update

Summary :

Aaj ka Mausam 17 Jan: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। ठंड के साथ-साथ हिमालयी राज्यों में बर्फ़बारी हो रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर से सर्द हवाओं ने ठंड का मीटर हाई कर दिया है। दिन में निकलने वाली धूप भी ठंडी हवाओं के आगे बेबस लग रही है। यूपी और बिहार में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो रही है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में…

Aaj ka Mausam 17 Jan: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। ठंड के साथ-साथ हिमालयी राज्यों में बर्फ़बारी हो रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर से सर्द हवाओं ने ठंड का मीटर हाई कर दिया है।

दिन में निकलने वाली धूप भी ठंडी हवाओं के आगे बेबस लग रही है। यूपी और बिहार में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो रही है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आइए जानते हैं आज देशभर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर सर्द हवाओं ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। दिन के समय निकलने वाली धूप भी ठंडी हवाओं के आगे बेअसर नजर आ रही है। यूपी और बिहार में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो रही है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। ऐसे में आइए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम

राजधानी और आसपास के जिलों में करीब एक सप्ताह तक अच्छी धूप रहने से दिन का तापमान सामान्य के करीब बना रहा, लेकिन शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह घना कोहरा छाने से कई इलाकों में दृश्यता घटकर लगभग 150 मीटर रह गई। वहीं लगातार दूसरे दिन लखनऊ का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। 5.8 डिग्री सेल्सियस के साथ लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ी।

Bihar Weather: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में आज भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना सहित पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, भागलपुर, गया और नवादा समेत कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता काफी कम हो सकती है।

Himachal Pradesh Weather: आज पहाड़ों में मौसम कैसा रहेगा?

Himachal Pradesh Weather
Himachal Pradesh Weather

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में आज से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। वहीं, अगले पांच दिनों तक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर और ऊना समेत कई जिलों में शीतलहर और कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड बनी रहने की संभावना है।

Aaj ka Mausam 17 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर / City न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली (Delhi) 6°C 20°C
मुंबई (Mumbai) 21°C 28°C
चंडीगढ़ (Chandigarh) 6°C 19°C
भोपाल (Bhopal) 10°C 25°C
जयपुर (Jaipur) 8°C 24°C
लखनऊ (Lucknow) 7°C 19°C
पटना (Patna) 8°C 20°C
कोलकाता (Kolkata) 12°C 24°C
शिमला (Shimla) 5°C 18°C
देहरादून (Dehradun) 6°C 18°C
कश्मीर (Kashmir) -2°C 8°C

ये भी पढ़ें: Breaking: लॉरेंस गैंग ने कहा- ‘10,00,00,000 दो वरना मिट्टी में…’, सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी..

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।