Breaking: लॉरेंस गैंग ने कहा- ‘10,00,00,000 दो वरना मिट्टी में…’, सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी..

B Praak threat news

B Praak threat news: पंजाबी सिंगर बी प्राक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लॉरेंस गैंग ने बी प्राक को धमकी दी है और ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक, 6 जनवरी की दोपहर पंजाबी सिंगर दिलनूर को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई, जिसमें धमकी दी गई है। इससे पहले 5 जनवरी को दिलनूर को दो बार कॉल किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सकी। 6 जनवरी को भी विदेशी नम्बर से कॉल किया गया.

Singer B Praak threat: ₹10 करोड़ की फिरौती मांगी

fi

गायक बी प्राक को जान से मारने की गंभीर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने ₹10 करोड़ की फिरौती मांगी है और एक हफ्ते के भीतर रकम नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। यह धमकी सीधे बी प्राक को नहीं, बल्कि उनके दोस्त और पंजाबी सिंगर दिल्लनूर बबलू के जरिए दी गई, जो मोहाली के सेक्टर-99 स्थित वन राइज सोसाइटी में रहते हैं। दिल्लनूर ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Lawrence Bishnoi gang threats to B Praak: पुलिस में शिकायत दर्ज

bprak

शिकायत के मुताबिक, 5 जनवरी को दिल्लनूर को एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आए। इसके बाद 6 जनवरी को उसी नंबर से फिर कॉल किया गया, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। बाद में एक वॉयस मैसेज मिला, जिसमें धमकी देने वाले ने खुद को ‘आरजू बिश्नोई’ बताया और कहा कि बी प्राक को ₹10 करोड़ का इंतजाम करना होगा। मैसेज में साफ कहा गया कि तय समय में पैसे नहीं मिले तो बी प्राक और उनके साथियों को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

B Praak threat news: हमलावर ने धमकी भरे कॉल में क्या कहा?

धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि चाहे वे किसी भी देश में चले जाएं, उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। दिल्लनूर ने बताया कि शोज और शूटिंग के चलते वे और बी प्राक अक्सर यात्रा करते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा है। बताया जा रहा है कि आरजू बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है और विदेश में छिपा हुआ है। पुलिस ने वॉयस रिकॉर्डिंग और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:अमेरिका की चेतावनी पर ईरान में 800 लोगों की फांसी पर रोक! ट्रंप के दावे से हड़कंप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।