अमेरिका की चेतावनी पर ईरान में 800 लोगों की फांसी पर रोक! ट्रंप के दावे से हड़कंप…

800 executions stopped in Iran

800 executions stopped in Iran: ईरान संकट के बीच अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के बाद ईरान ने 800 लोगों को फांसी देने का फैसला फिलहाल रोक दिया है। साथ ही ट्रंप प्रशासन ने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका के पास अब भी सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला हुआ है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान ईरान में अब तक 2,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Trump Iran statement: ईरान को ट्रंप की सख्त चेतावनी, 800 फांसियां रुकीं

800 executions stopped in Iran

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया कि ट्रंप और उनकी टीम ने ईरानी अधिकारियों को सीधे तौर पर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित फांसी की सजा को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दमन की कार्रवाई के तौर पर देखा गया। लीविट के मुताबिक, राष्ट्रपति को जानकारी दी गई है कि 800 फांसियों को रोक दिया गया है और इस मुद्दे पर अमेरिका के लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं।

US-Iran tensions: अमेरिका ने 5 ईरानी अफसरों पर लगाए नए प्रतिबंध (800 executions stopped in Iran)

800 executions stopped in Iran 1

इस बीच अमेरिका ने प्रदर्शनकारियों पर हिंसा के आरोप में पांच ईरानी अधिकारियों पर नए प्रतिबंध भी लगाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी नेताओं के विदेशी बैंकों में वित्तीय लेन-देन पर नजर रखने के कदम उठाए गए हैं, ताकि तेहरान पर दबाव बढ़ाया जा सके। वहीं ईरान ने फांसी की योजनाओं से इनकार किया है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में फांसी देने की कोई योजना नहीं है और ऐसी सजा देने का सवाल ही नहीं उठता।

ये भी पढ़ें: Breaking: लॉरेंस गैंग ने कहा- ‘10,00,00,000 दो वरना मिट्टी में…’, सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।