अफगानिस्तान के बगलान में आमने-सामने की टक्कर में पांच की मौत, 20 घायल

Summary :

काबुल, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। शुक्रवार को अफगानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत में एक यात्री बस की तेल टैंकर से आमने-सामने की टक्कर में पांच यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। मीडिया एजेंसी ने बताया कि यह घातक दुर्घटना शुक्रवार तड़के सलंग राजमार्ग पर हुई और इसका कारण चालक की लापरवाही थी। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 24 अक्टूबर को अफगानिस्तान के सुदूर उत्तरी प्रांत बदख्शां में एक…

काबुल, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। शुक्रवार को अफगानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत में एक यात्री बस की तेल टैंकर से आमने-सामने की टक्कर में पांच यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

मीडिया एजेंसी ने बताया कि यह घातक दुर्घटना शुक्रवार तड़के सलंग राजमार्ग पर हुई और इसका कारण चालक की लापरवाही थी। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 24 अक्टूबर को अफगानिस्तान के सुदूर उत्तरी प्रांत बदख्शां में एक यात्री वाहन के पलटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

एरियाना न्यूज ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि दुर्घटना तब हुई जब कार प्रांत के कोफाब और याफ्ताल जिलों से आ रही थी।

अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया। घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए प्रांतीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

बदख्शां एक कम आबादी वाला और पहाड़ी प्रांत है, जिसकी विशेषता ऊबड़-खाबड़ भूभाग और सीमित सड़क अवसंरचना है। जो इस क्षेत्र में अक्सर यातायात दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 सितंबर को उत्तरी अफगानिस्तान के तखर प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता नकीबुल्लाह मसरूर ने बताया कि यह घातक घटना गजेस्तान क्षेत्र के कलाफगान जिले में हुई। इस हादसे में आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

मसरूूर ने बताया कि घायलों को तखर के प्रांतीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना के कारणों की जांच जारी है।

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस यूसुफजाई ने बताया कि 22 सितंबर को पूर्वी अफगानिस्तान के लगमान प्रांत में एक मिनीबस खाई में गिर गई, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि यह घातक दुर्घटना पद्पख जिले में हुई। उन्होंने आगे बताया कि पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को प्रांतीय राजधानी मेहतरलाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

अधिकारी ने अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

–आईएएनएस

एमएस/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.