चंडीगढ़, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने नांगल के ‘कैनाल पावर हाउस सर्कल’ में वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के 58 पदों को भरने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
बीबीएमबी की ओर से विभिन्न ट्रेडों के आधार पर अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 58 रिक्तियों में मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सिविल इंजीनियरिंग (4 वर्षीय डिग्री धारक) के 3, बीए (3 वर्षीय डिग्री धारक) के 2, बीकॉम (3 वर्षीय डिग्री धारक) के 2, बीएससी (3 वर्षीय डिग्री धारक) के 2, मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सिविल इंजीनियरिंग (डिप्लोमा धारक) के 3, फिटर (आईटीआई धारक) के 8, इलेक्ट्रीशियन (आईटीआई धारक) के 6, लाइनमैन (आईटीआई धारक) के 19, कारपेंटर (आईटीआई धारक) के 2, वेल्डर (आईटीआई धारक) का 1, प्लंबर (आईटीआई धारक) के 5, पेंटर (आईटीआई धारक) का 1, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (आईटीआई धारक) के 3 और मैकेनिक मोटर व्हीकल (आईटीआई धारक) का 1 पद शामिल हैं।
अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित रिक्तियों के लिए एनएपीएस (राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना) पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की हो। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ‘नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग’ (एनसीवीटी) या ‘स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग’ (एससीवीटी) द्वारा जारी ‘नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट’ होना चाहिए। वहीं, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डिग्री/डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन या उसके समकक्ष डिग्री पूरी की हो।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, मेरिट सूची के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के अनुसार प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
–आईएएनएस
डीके/एबीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



